Wednesday, February 11, 2026
- Advertisement -

Karnataka: बल्लारी में बैनर विवाद पर हिंसा, 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, भारी पुलिस बल तैनात

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: कर्नाटक के बल्लारी में गुरुवार को हुई हिंसा के मामले में भाजपा विधायक जनार्दन रेड्डी सहित 11 व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इस घटना के बाद बल्लारी में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। हिंसा का कारण कांग्रेस विधायक भरत रेड्डी और भाजपा विधायक जनार्दन रेड्डी के समर्थकों के बीच बैनर लगाने को लेकर झगड़ा था, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई।

भारी पुलिस बल तैनात

तनाव को देखते हुए बल्लारी में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। हालात शांतिपूर्ण हैं और सभी एहतियाती कदम उठाए गए हैं ताकि कोई अवांछित घटना न हो।” सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक व्यक्ति को हथियार लहराते और हवाई फायरिंग करते हुए दिखाया गया है। इस मामले में पुलिस ने शुक्रवार को भाजपा विधायक जनार्दन रेड्डी, पूर्व मंत्री और भाजपा नेता श्रीरामुलु, शेखर, अलिखन और सोमशेखर रेड्डी सहित 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

वाल्मिकी जी की प्रतिमा के अनावरण के कार्यक्रम को लेकर हुआ विवाद

यह विवाद बल्लारी में 3 जनवरी को वाल्मिकी जी की प्रतिमा के अनावरण के कार्यक्रम को लेकर हुआ। कार्यक्रम के पोस्टर और बैनर शहर भर में लगाए जा रहे थे। पुलिस के अनुसार, कांग्रेस विधायक भरत रेड्डी के समर्थक भाजपा विधायक जनार्दन रेड्डी के आवास के पास अवंभावी इलाके में कार्यक्रम का बैनर लगा रहे थे। भाजपा विधायक के समर्थकों ने इसका विरोध किया, जिससे दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। शुरुआत में दोनों पक्षों के बीच बहस हुई, लेकिन जल्द ही यह हिंसक रूप ले लिया और मारपीट में बदल गई। बाद में दोनों तरफ से पत्थरबाजी शुरू हो गई। पुलिस का कहना है कि जब हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, तो उस पर भी पथराव किया गया।

घटना में कई लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया और हवाई फायरिंग भी की, जिससे भीड़ को तितर-बितर किया गया और हालात पर काबू पाया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है और आरोपियों की पहचान की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Budget 2026: योगी सरकार का बजट, 10 लाख रोजगार और लड़कियों के लिए 1 लाख रुपये सहायता

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार...
spot_imgspot_img