जनवाणी ब्यूरो |
बलरामपुर: भारत के लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर क्षेत्राधिकारी ललिया के निर्देशन में रन फॉर यूनिटी दौड़ का आयोजन किया गया। बलरामपुर नगर में पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सक्सेना ने रन फॉर यूनिटी में साईकिल द्वारा नेतृत्व किया। क्षेत्राधिकारी ललिया राधारमण सिंह के निर्देशन में थाना ललिया से मुरिहवा तक रन फॉर यूनिटी दौड़ का आयोजन किया गया।

इसी क्रम में जनपद के समस्त थानों के प्रभारी निरीक्षक/ थानाध्यक्ष के निर्देशन में रन फॉर यूनिटी दौड़ का आयोजन किया गया, जिसमें थाने के समस्त अधिकारी/ कर्मचारी गण द्वारा प्रतिभाग किया गया।

