Friday, April 3, 2026
- Advertisement -

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने भारत को बताया अपना विश्वसनीय दोस्त, चुनाव से पहले देश में लोकतंत्र को लेकर कही बड़ बात

जनवाणी ब्यूरो |

बांग्लादेश: आज बांग्लादेश में आम चुनाव के लिए मतदान है। बांग्लादेश में अक्सर चुनाव के समय लोगों की हिंसा देखने को मिलती है और आज भी मतदान के दिन भी हिंसा की आशंका है। बता दे विपक्षी पार्टी बीएनपी समेत कई अन्य पार्टियों ने इस चुनाव का बहिष्कार किया है। वही बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने चुनाव से पहले लोगों को कहा की वह देश में सुनिश्चित करेंगी की देश में लोकतंत्र रहे और लोगों के लोकतांत्रिक अधिकार सुरक्षित रहें।

मतदान से पहले प्रधानमंत्री शेख हसीना ने मीडिया से बात करते हुए भारत और बांग्लादेश के रिश्तो के बारे में भी बात की। दरअसल, भारत के एक पत्रकार ने प्रधानमंत्री शेख हसीना से भारत को लेकर बात की। इस पर शेख हसीना ने कहा कि ‘आपका बहुत स्वागत है। हम बहुत भाग्यशाली हैं कि हमारा भारत जैसा विश्वसनीय दोस्त है।

लिब्रेशन वार के दौरान उन्होंने (भारत) हमारा समर्थन किया। 1975 के बाद जब हमारा पूरा परिवार खत्म हो गया तो उन्होंने हमें शरण दी। इसलिए भारत के लोगों के लिए हमारी शुभकामनाएं हैं।’ प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘हमारा देश संप्रभु और स्वतंत्र हैं…हमारी बड़ी जनसंख्या हैं। हमने लोगों को लोकतांत्रिक अधिकार दिए हैं। मैं सुनिश्चित करना चाहती हूं कि देश में लोकतंत्र जारी रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उत्पाती होते बच्चों की मानसिकता

उषा जैन ‘शीरीं’ बच्चों का अधिकतम समय शिक्षा ग्रहण करते...

नफरत किस से करू…कैसे करूं?

क्या जमाना आ गया है, जहां कभी फोटो खिंचवाने...

क्या ममता करेंगी फिर से धमाल?

अब जब चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं...

ईरान के मामले में चूक गए ट्रंप

जॉर्ज बर्नार्ड शॉ ने जॉर्ज विल्हेम फ्रेडरिक हेगेल के...

Raza Murad: रजा मुराद ने मां को याद कर लिखा भावुक संदेश, कहा- ‘सबसे बड़ा आशीर्वाद’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img