Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

बंजारा समाज ने किया सोम के साथ रहने का ऐलान

जनवाणी संवाददाता |

फलावदा: कस्बे के मोहल्ला बंजारान में विगत दिनों हुई फायरिंग के मामले में जनप्रतिनिधियों पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए बंजारा समाज ने भाजपा क्षेत्रीय विधायक संगीत सोम को समर्थन देने का ऐलान किया है।इस घोषणा से विधानसभा क्षेत्र में सपा के वोट बैंक को झटका लगने के आसार दिखाई देने लगे है।

कस्बे में पिछले दिनों हुई फायरिंग की घटना में आधा दर्जन से अधिक बंजारे घायल होने के बाद नगर की सियासत गरमाने लगी। बंजारे अपने जनप्रतिनिधियों पर उपेक्षा का आरोप लगा रहे हैं। घटना के बाद उनका दुख-दर्द सुनने पहुंचे क्षेत्रीय विधायक संगीत सोम की हमदर्दी से प्रभावित होकर बंजारों ने आगामी चुनाव में संगीत सोम को समर्थन देने का ऐलान किया है।

बंजारा समाज के युवा नेता अकबर का कहना है कि सरधना विधानसभा क्षेत्र में उनकी बिरादरी की काफी वोट है। विधायक संगीत सोम ने उनके दर्द में शरीक होकर उनका दिल जीत लिया है। बंजारा समाज के लोगों ने तय किया है कि अब वे भाजपा विधायक के साथ ही रहेंगे।

माना जा रहा है बंजारों के इस हृदय परिवर्तन से सपा के वोट बैंक को काफी बड़ा झटका लगेगा।विधायक सोम ने मुस्लिम समुदाय में अपनी पकड़ बना ली है। हालांकि विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव में मुस्लिम भी उनके समर्थक हैं। गत दिवस फलावदा पहुंचने पर बंजारा समाज के दूरदराज से आए लोगों ने चौबीसी वाले की जय जयकार करते हुए जमकर नारेबाजी की थी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

बच्चों को भी देना चाहिए सम्मान

सिद्धार्थ ताबिश मेरा बड़ा बेटा इस बात को सुनकर बड़ा...

युद्ध का सीजन बारहों महीना

जो युद्ध के कारोबारी हैं, उनका सीजन बारहों महीना...

मध्य पूर्व के सतत झगड़े के वैश्विक निहितार्थ

मध्यपूर्व जिसे भारत के संदर्भ में पश्चिमी एशिया कहा...

नीतीश युग का अवसान

बिहार की राजनीति लंबे समय से व्यक्तित्व-केन्द्रित और गठबंधन-आधारित...
spot_imgspot_img

1 COMMENT

Comments are closed.