Thursday, February 12, 2026
- Advertisement -

यात्रा हो या रोजगार, डाकघर बना मददगार

  • लॉकडाउन में बैंक बंद होने से डाकिया ही बना सहारा
  • गांव-गांव लोगों के घर जाकर संदेश, सामान के साथ भी पहुंचाई नकदी

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: कभी चिट्ठी पहुंचाने तक जाना जाने वाला डाक विभाग भी समय के साथ तेजी से बदल रहा है। यह अब आमजन की हर मुश्किल का हल बनकर लोगों के लिए मददगार साबित हो रहा है। यात्रा के लिए रेल टिकट, वाहन, फसल या फिर खुद का बीमा कराना हो, हर जरूरतमंद के लिए डाक विभाग उम्मीद की किरण साबित हो रहा है।

गांव-गांव पहुंच रहे पोस्टमैन बीमा, टिकट और रसोई गैस कनेक्शन, श्रमिक पंजीकरण समेत विभिन्न सेवाएं देकर उनके सुख-दु:ख में भागीदार बन रहे हैं। बदलते दौर में चिट्ठियां कम हुई तो डाक विभाग के अस्तित्व पर सवाल खड़ा हो गया था। अपना वजूद बचाने के लिए विभाग बदलते हालात से जूझ रहा था।

कोरोना काल में डाक विभाग ने जरूरत के मुताबिक खुद को बदलकर लोगों के लिए मददगार बन गया। लॉकडाउन के दौरान बैंक बंद थे। डाकिया ने गांव-गांव लोगों के घर जाकर संदेश, सामान के साथ ही नकदी भी पहुंचाई। यही नहीं लाचार बीमार लोगों की मदद के लिए दवाएं और उनकी जांच रिपोर्ट पहुंचकर उनके सुख-दु:ख में भागीदार बना। तीर्थ यात्रा न जा पाने वाले श्रद्धालुओं को गंगाजल और विभिन्न मंदिरों का प्रसाद भी डाक विभाग पहुंचा रहा है।

अब इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक के माध्यम से मोबाइल रिचार्ज, डिस टीबी रिचार्ज, व्यक्तिगत बीमा, बिजली और टेलीफोन बिल, फास्ट टैग, आधार कार्ड बनाने और संशोधन करने, रेलवे का टिकट निकालने, श्रमिक पंजीकरण, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से लाभान्वित कराने की सुविधाएं भी शुरू कर दी गई है।

पोस्टमैनों को दिया प्रशिक्षण

सहायक डाक अधीक्षक ने बताया कि सभी पोस्टमैनों को ई-डिस्ट्रिक, वाहन बीमा, पासपोर्ट, एनपीएस पंजीकरण, एलआइसी, पैन कार्ड, आइटीआर, हवाई जहाज टिकट और गैस कनेक्शन देने की सुविधाएं दी जा रही है। इसके लिए उन्हें प्रशिक्षित किया गया है। कामन सर्विस सेंटर की सभी सेवाएं पोस्टमैन के माध्यम से मिल रही हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Air India: एअर इंडिया हादसा, इटली मीडिया ने पायलट पर लगाया गंभीर आरोप

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: एअर इंडिया के विमान हादसे...

World News: व्हाट्सएप-यूट्यूब पर रूस की बड़ी कार्रवाई, यूजर्स को लगा झटका

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: रूस में कई प्रमुख अंतरराष्ट्रीय...
spot_imgspot_img