Tuesday, April 7, 2026
- Advertisement -

बीएड प्रवेश परीक्षा: केंद्रों पर एक घंटा पहले पहुंचे अभ्यर्थी

  • फोटो युक्त पहचान पत्र लाना होगा साथ, पहली पाली की परीक्षा सुबह नौ बजे
  • जिले के 33 केंद्रों पर होगी बीएड प्रवेश परीक्षा

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा सत्र 2022-24 का आयोजन इस वर्ष रुहेलखंड विवि की ओर से किया जा रहा है। परीक्षा के लिए जिले में 33 केंद्र बनाए गए हैं, जहां अभ्यर्थियों को केंद्रों पर परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले पहुंचना होगा। वहीं, अभ्यर्थियों को आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासर्पोट या मतदान पहचान पत्र में से कोई एक फोटोयुक्त पहचान पत्र साथ लाना होगा।

बता दें कि इस वर्ष बरेली विवि की ओर से इस परीक्षा का आयोजन कराया जा रहा है। जिले में 15,717 छात्र-छात्राएं बीएड की प्रवेश परीक्षा देंगे, जिसके लिए 33 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। परीक्षा के लिए 11 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 33 स्टेटिक मजिस्ट्रेट की नियुक्ति भी की गई है। परीक्षा से पहले अभ्यर्थी परीक्षा पैटर्न अवश्य चैक कर ले ताकि बाद में परेशानी न हो।

इस वर्ष भी परीक्षा में 1/3 नंबर की नेगेटिव मार्किंग लागू रहेगी। 400 नंबर की परीक्षा में 2 पेपर होंगे जिसमें वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न शामिल होंगे। दोनों पेपर में 100-100 सवाल होंगे और प्रत्येक सवाल दो नंबर का होगा। पेपर एक में सामान्य ज्ञान और भाषा पर आधारित 50-50 सवाल होंगे। इसकी अवधि तीन घंटे की होगी। पेपर दो में एप्टीट्यूड टेस्ट और विषय योग्यता पर आधारित 50-50 प्रश्न होंगे और यह भी 3 घंटे का पेपर होगा।

विवि आवेदनों में दर्ज किए गए प्रमाणपत्रों की चेकिंग लगभग पूरी हो चुकी है। केंद्रों पर छात्र-छात्राओं को आधा घंटे पहले पहुंचना होगा। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी लगा होना अनिवार्य किया गया है। यह परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगी। परीक्षा दो पालियों में होगी पहली पाली की परीक्षा सुबह 9 से 12 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा 2 से 5 बजे तक होगी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Subashini: तमिल टीवी अभिनेत्री सुभाषिनी ने की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद बना वजह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

LPG Crisis: गैस सिलिंडर नहीं मिलेगा! 1 जुलाई से इन घरों में एलपीजी आपूर्ति बंद

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) उपयोग करने...

Share Market: लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 510 अंक गिरा और निफ्टी 22,600 से नीचे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध बढ़ने...
spot_imgspot_img