- सर्व सेवा सम्मान समिति ने मनाया होली मिलन
जनवाणी संवाददाता |
शामली: सर्व सेवा सम्मान समिति द्वारा पारिवारिक होली मिलन के भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बाहर से आए हुए कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की बहुत सुंदर झांकी प्रस्तुत की। इस दौरान श्री राधा-कृष्ण की की वेशभूषा में कलाकारों ने सभी सदस्यों के साथ फूलों से होली मनाई।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अरविंद संगल, विशिष्ट अतिथि विजय कौशिक, कार्यक्रम अध्यक्ष आलोक कुमार ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र सम्मुख दीप प्रजवलित करके किया। बाहर से आये हुये कलाकारों ने श्री राधा-कृष्ण की वेशभूषा में सुंदर झांकी प्रस्तुत की। इस दौरान कलाकारों ने सभी सदस्यों के साथ फूलों की होली खेली। कलाकारों ने भजनों पर डांस किया।
अतिथियों ने वर्षों पुरानी होली और आज के दौर की होली के बारे में जानकार दी। संचालन अजय गर्ग ने किया।
इस अवसर पर संरक्षक उमाशंकर गर्ग, सत्र संयोजक गिरधारी लाल नारंग, कार्यक्रम संयोजक संदीप विश्वकर्मा, अध्यक्ष मुकेश तायल, सचिव सचिन जैन, सतीश गोयल, राजकुमार तायल, श्रवण संगल, सचिन गर्ग, यशस्वी पंवार, विक्की जैन, मनुज काम्बोज, सुशील अग्रवाल, अमित सैनी, जगदीश अरोरा, रजनीश नामदेव, भूपेंद्र खन्ना आदि उपस्थित रहे।

