Monday, April 6, 2026
- Advertisement -

बंगाली समाज ने कमल दत्त शर्मा का किया स्वागत

  • शहर विधानसभा प्रत्याशी ने डोर-टू-डोर किया जनसंपर्क, मिला समर्थन

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: शहर विधानसभा प्रत्याशी कमल दत्त शर्मा ने शहर के तमाम हिस्सो में जनसंपर्क कर लोगों से विजयी बनाने की अपील की। कमला नगर महावीर नगर, ट्रांसपोर्ट नगर, में भ्रमण कार्यक्रम किया। भ्रमण कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने कमल दत्त शर्मा जिंदाबाद के नारे लगाते हुए उनका स्वागत किया।

इसके बाद मेरठ नगर मंडल में गए, और बुढ़ाना गेट पर एकत्रीकरण किया। उसके बाद फूटा कुआं, राजू कुरैया, तीरगरान, बजाजा ठठेरवाडा, सराय लाल, ईश्वर पुरी, पर डोर-टू-डोर जनसंपर्क किया।क्षेत्र के लोगों ने पुष्प वर्षा कर कर कमल दत्त शर्मा का स्वागत किया महिलाओं ने टीका लगाकर मिठाई खिलाकर आशीर्वाद दिया। कमल दत्त शर्मा पोदी वाडा बैठक में गए और वहां जनसंपर्क किया।

उसके बाद राधा गोविंद मंडप गढ़ रोड के बराबर गली में से भ्रमण किया। भाजपा प्रत्याशी ने बुजुर्गों के चरण स्पर्श करके आशीर्वाद लिया। फूल बाग मंडल के अध्यक्ष नरेश गुप्ता साथ रहे। शाम को कमल दत्त शर्मा नील की गली गए और वहां बंगाली समाज के लोगों के साथ बैठक की तथा जनसंपर्क किया।

जनसंपर्क के दौरान लोगों ने कमल दत्त शर्मा को फूल मालाओं से लादकर और ढोल नगाड़े बजाकर उनका जोरदार स्वागत किया तथा उन्हें अपना पूर्ण समर्थन देने का आश्वासन दिया। जनसंपर्क में इस चुनाव के संपर्क प्रमुख अजय गुप्ता, राकेश गौर मनोज वर्मा, प्रचार प्रमुख संजीव गुप्ता, मंडल अध्यक्ष प्रवीण शर्मा, नरेश गुप्ता, विवेक वाजपेयी सहित मंडलों के कार्यकर्ता आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: अंबेडकर जयंती पर रक्तदान शिविर, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र की गंगा...

Recharge: जियो का नया प्लान, पूरे महीने की वैलिडिटी और AI सब्सक्रिप्शन फ्री

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटाकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

UP: यूपी में आंधी-बारिश का कहर, सात की मौत, कानपुर सबसे ज्यादा प्रभावित

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img