Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

नवोदय विद्यालय में बच्चों को मिलेगी बेहतर शिक्षा: अन्नपूर्णा

  • केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री ने किया नवोदय विद्यालय का लोकार्पण
  • शामली में 40 करोड़ की लागत से जवाहर नवोदय विद्यालय

जनवाणी संवाददाता |

शामली: रविवार को भैंसवाल रोड स्थित नवीन जवाहर नवोदय विद्यालय परिसर का मुख्य अतिथि केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री, शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार अन्नपूर्णा देवी ने लोकार्पण किया। केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर लोकार्पण समारोह का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर जवाहर नवोदय विद्यालय की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि जवाहर नवोदय विद्यालय की स्थापना हो जाने से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को बेहतर शिक्षा मिलेगी ताकि वे शहरी क्षेत्र के बच्चों की बराबरी कर सकें।

उन्होंने कहा कि जनपद शामली में गंगा यमुना संगम के बीच में बने इस शिक्षा के मंदिर की अलग ही महत्ता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की निरंतर सोच के अनुसार 34 वर्षों के बाद नई शिक्षा नीति मिली जिससे भविष्य में अमूलचूल परिवर्तन देखने को मिलेगा।

उन्होंने नवोदय विद्यालय के बने परिसर की प्रशंसा करते हुए कहा कि यहां पर बच्चों के लिए अत्याधुनिक आधारभूत संरचना, बच्चों के खेलने के लिए बास्केटबॉल, पुस्तकालय, विज्ञान, कंप्यूटर, एवं आदि सुविधाएं सुलभ है, जिससे बच्चों की प्रतिभा निखारगी और उनका सर्वांगीण विकास होगा। नवोदय विद्यालय विद्यालय के बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ अन्य क्षेत्र में भी अपना परचम लहरा रहे हैं।

34 2

उन्होेंने कहा कि देश भर में 661 जवाहर नवोदय विद्यालय बच्चों को शिक्षा प्रदान कर रहे हैं। 2021 में 10 व 12 की बोर्ड की परीक्षा में नवोदय विद्यालय के बच्चों का शत प्रतिशत रिजल्ट रहा और यही नहीं जवाहर नवोदय विद्यालय के बच्चे आईएएस, पीसीएस, डॉक्टर व इंजीनियरिंग में भी मुकाम हासिल कर रहे हैं। प्रधानमंत्री जी के मंत्र सबका साथ,सबका विकास,सबका विश्वास, सबका प्रयास के साथ देश और प्रदेश को आगे बढ़ाना है।

इस अवसर पर मंत्रालय से निजी सचिव रोहिनी, जिलाधिकारी जसजीत कौर, पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव, विनायक गर्ग आयुक्त नवोदय विद्यालय नोएडा, जुबैर अहमद नवोदय विद्यालय समिति लखनऊ, मुख्य विकास अधिकारी शंभूनाथ तिवारी, जिला विकास अधिकारी प्रमोद कुमार, असिस्टेंट कमिश्नर नवोदय विद्यालय समिति नोएडा बीसी पंत, जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह, जवाहर नवोदय विद्यालय शामली के प्रधानाचार्य किरण प्रकाश व जवाहर नवोदय विद्यालय एवं विभिन्न स्कूलों की छात्राएं व जनप्रतिनिधि गण के अलावा नागरिक गण मौजूद रहे।

40 करोड़ की लागत से बनेगा स्टेडियम: राणा

विशिष्ट अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने उत्तर प्रदेश में लगातार विकास की गंगा बह रही है। जनपद में सड़कों का जाल और जनपद में राष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं वाला 40 करोड़ की लागत से स्टेडियम भी बनेगा। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री व प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा शिक्षा के साथ-साथ सभी सुविधाओं से जोड़ा जा रहा है।

जनपद को केंद्रीय विद्यालय की भी मिलेगी सौगात

सांसद कैराना प्रदीप चौधरी ने कहा कि जनपद शामली विकास के मामले में अग्रणी हैं, उन्होंने कहा कि भविष्य में जनपद को केंद्रीय विद्यालय की भी सौगात मिलेगी। सांसद ने कहा कि शिक्षा के बगैर आदमी अधूरा होता है। जीवन में शिक्षा का होना बहुत जरूरी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Ind vs Eng: टी20 फाइनल में भारत की धमाकेदार जीत, बॉलीवुड सितारों ने की तारीफ

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img