Sunday, April 5, 2026
- Advertisement -

भगवानपुर पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ दो युवक को किया गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता |

भगवानपुर: पुलिस ने चेकिंग के दौरान इमली खेड़ा मार्ग से दो युवकों को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया। भगवानपुर पुलिस बुधवार रात ईमली खेड़ा मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाए हुए थी। तभी दो युवक बाइक पर सवार होकर वहां पहुंचे।

जिन्हें पुलिस ने रोककर कागजात दिखाने की बात कही लेकिन बाइक सवार युवकों ने कागज दिखाने में असमर्थता जताई। पुलिस ने दोनों युवकों से कड़ाई से पूछताछ की तो उन्होंने बाइक को कस्बे से ही चोरी किया जाना बताया। जांच में मामला भगवानपुर थाने में दर्ज पाया गया।
पुलिस पूछताछ में उन्होंने अपने नाम गौरव कुमार निवासी हबीबपुर निवादा जनपद हरिद्वार व प्रदीप कुमार निवासी प्रतापपुर थाना लक्सर जनपद हरिद्वार बताया। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कोर्ट में पेश कर दिया जहां उन्हें जेल भेज दिया गया है। उप निरीक्षक आशीष शर्मा ने बताया कि चोरी की बाइक के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: अंबेडकर जयंती पर रक्तदान शिविर, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र की गंगा...

Recharge: जियो का नया प्लान, पूरे महीने की वैलिडिटी और AI सब्सक्रिप्शन फ्री

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटाकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

UP: यूपी में आंधी-बारिश का कहर, सात की मौत, कानपुर सबसे ज्यादा प्रभावित

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img