Saturday, April 4, 2026
- Advertisement -

मौसम भैया ने नि:शुल्क नेत्र परिक्षण शिविर का किया उद्घाटन

  • 248 नेत्र रोगियों का परीक्षण किया

जनवाणी ब्यूरो

बिजनौर: चौधरी ऐश्वर्या एडवोकेट उर्फ मौसम भैया ने नर सेवा नारायण सेवा संकल्प मेें हर नेत्र को ज्योति कार्यक्रम के तहत निशुल्क नेत्र परिक्षण शिविर का आयोजन शक्ति चौराहे पर स्थित आई सर्जन डा.विकास कुमार सिंह के क्लिनिक पर हुआ।

कार्यक्रम में पूरी विधान सभा से आए 248 नेत्र रोगियों का परीक्षण किया गया एवं आवश्यकताुनसार उनकों दवाइयों का वितरण किया गया। डा.विकास ने बताया कि 38 नेत्र रोगियों के आपरेशन होने है जो सोमवार और मंगलवार को होंगे। कुछ अति नाजुक रोगियों को एम्स ऋषिकेश के लिए रेफर किया गया। शिविर में आए सभी नेत्र रोगियों ने मौसम भैया और सदर विधायिका के इस कार्य की सराहना की।

मौसम चौधरी ने बताया कि हर महीने एक से सात तारीख तक मंडावर रोड स्थित सदर विधायक कैंप कार्यालय पर आंखोें के इलाज के लिए रजिस्ट्रेशन होते है, जिनके निशुल्क नेत्र परीक्षण के उपरांत आॅपरेशन करके लेंस डाले जाते है। इस अवसर पर अशोक प्रधान खैरपुर, नरेंद्र सिंह लाला शाहपुर, हेमेंद्र सिंह लालवाला, राजीव कुमार सालमाबाद, सुनील कुमार मोमनपुर, प्रताप मंडल धर्मनगरी, अनुराग धर्मनगरी व युवराज सिंह खरक आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उत्पाती होते बच्चों की मानसिकता

उषा जैन ‘शीरीं’ बच्चों का अधिकतम समय शिक्षा ग्रहण करते...

नफरत किस से करू…कैसे करूं?

क्या जमाना आ गया है, जहां कभी फोटो खिंचवाने...

क्या ममता करेंगी फिर से धमाल?

अब जब चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं...

ईरान के मामले में चूक गए ट्रंप

जॉर्ज बर्नार्ड शॉ ने जॉर्ज विल्हेम फ्रेडरिक हेगेल के...

Raza Murad: रजा मुराद ने मां को याद कर लिखा भावुक संदेश, कहा- ‘सबसे बड़ा आशीर्वाद’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img