Saturday, April 4, 2026
- Advertisement -

भाकियू कार्यकर्ताओं ने जाम लगाकर सभा का किया आयोजन

  • किसानों ने नेशनल हाइवे पर ट्रैक्टर खडे कर किया चक्का जाम

जनवाणी संवाददाता |

नगीना: भारतीय किसान यूनियन के शीर्ष नेतृत्व के आदेश पर किसान यूनियन के कार्यकतार्ओं ने राष्ट्रीय राज्य मार्ग 74 पर ग्राम पुरैनी के पास हाईवे टोल प्लाजा के निकट जाम लगाकर सभा का आयोजन किया गया। भारतीय किसान यूनियन के युवा जिलाध्यक्ष नितिन सिरोही के नेतृत्व में यूनियन के शीर्ष नेतृत्व के आदेश पर तीनों कृषि कानूनों के विरोध मे शुक्रवार को राष्ट्रीय राज्य मार्ग 74 पर टोल प्लाजा पर भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ता इकट्ठे हुए और उन्होंने टोल प्लाजा के पास ग्राम पुरैनी से पहले नेशनल हाईवे पर ट्रैक्टर खड़े कर जाम लगा दिया।

25 8

जाम लगाने के बाद हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी लाइनें लग गई और जाम सभा में परिवर्तित हो गया। सभा को संबोधित करते हुए किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि दिल्ली के बॉर्डर पर पिछले तीन महीने से अधिक समय से कृषि कानूनों को वापस लेने के लिए धरना प्रदर्शन हो रहा है। लेकिन सरकार किसान विरोधी होने के कारण किसानों से बात भी नहीं कर रही है।

24 7 e1616756240976

 

किसान जब तक कृषि कानून वापस नहीं होते तब तक धरना समाप्त नहीं करेंगे। सभा की अध्यक्षता राम भजन सिंह ने व संचालन बलजीत सिंह ने किया। इस मौके पर यूनियन के युवा जिला अध्यक्ष नितिन सिरोही, सेवक सिंह रोहित एहसान हाजी जितेंद्र सिंह, आशु चौहान, महेश राजपूत, दया राम सिंह, सैनी तेजपाल सिंह, जगजीत सिंह, अनुज तोमर सोनू पाल सिंह सरदार सुखदेव सिंह, लियाकत, भूदेव सिंह, धर्मपाल सिंह, खड़क सिंह, राजेंद्र सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता जाम पर उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: मदरसे में छात्र की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल, दोनों आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

जनवाणी संवाददाता | गंगोह/सहारनपुर: जनपद के गंगोह थाना क्षेत्र स्थित...

Delhi IPHL Vacancy: दिल्ली IPHL भर्ती 2026: 116 पदों पर आवेदन, 85,050 तक सैलरी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली राज्य स्वास्थ्य मिशन ने...

UP: आज से मौसम में करवट, 35 जिलों में गरज-चमक और ओलावृष्टि की संभावना

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश में सक्रिय हुए नए...

उत्पाती होते बच्चों की मानसिकता

उषा जैन ‘शीरीं’ बच्चों का अधिकतम समय शिक्षा ग्रहण करते...
spot_imgspot_img