Home Uttar Pradesh News Saharanpur “भारत जोड़ो यात्रा” को ऐतिहासिक बनाया जाएगा: चौधरी मुजफ्फर

“भारत जोड़ो यात्रा” को ऐतिहासिक बनाया जाएगा: चौधरी मुजफ्फर

0
276

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी की “भारत जोड़ो यात्रा” को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए। पार्टी कार्यालय पर आयोजित बैठक में चौधरी मुजफ्फर अली ने बताया की यात्रा 3 जनवरी 2023 को दिल्ली से उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जनपद के लोनी में प्रवेश करेगी।

उत्तर प्रदेश आगमन पर यात्रा का जोरदार स्वागत होगा, जिसमें शामिल होने के लिए जनपद सहारनपुर से हजारों कांग्रेसी कार्यकर्ता व पदाधिकारी वहां पहुंचेंगे I पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चौधरी मेहरबान आलम, एआईसीसी सदस्य अशोक सैनी ने सभी से यात्रा की सफलता हेतु बड़ी संख्या में लोनी पहुंचने का आवाहन करते हुए यात्रा को ऐसे ऐतिहासिक बनाने की अपील की।

बैठक में पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी मेहरबान आलम, प्रदेश सचिव प्रवीण चौधरी, एआईसीसी सदस्य अशोक सैनी, प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव गौरव वर्मा, पार्षद चंद्रजीत सिंह निक्कू, राहत खलील, रणधीर सिंह चौहान, सचिन कांबोज अशोक शर्मा, आरिश सिद्दीकी, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष पराग पवार, सेवादल जिला अध्यक्ष इमरान कुरेशी, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष नितिन शर्मा, अमरदीप जैन, धर्मवीर जैन, पीसीसी सदस्य अक्षय कुमार, योगी बीरसेन उपाध्याय, इसरार मलिक, नरेश जाट, कयूम रत्नाखेड़ी, शाहीन खान आदि रहे।