Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

भोजपुरी अभिनेत्री का शव फंदे से लटका मिला, देखें वायरल वीडियो

जनवाणी ब्यूरो |

वाराणसी: अभिनेत्री आकांक्षा दुबे को लेकर एक बड़ी शॉकिंग भरी खबर मिल रही है। मीडिया के हवाले से बताया जा रहा है कि भोजपुरी सिनेमा की इस अभिनेत्री ने एक होटल में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। शूटिंग के बाद आकांक्षा दुबे होटल में गईं थीं। इसके बाद वह वापस नहीं लौटीं।

बता दें कि आज रविवार को भोजपुरी सिनेमा की अभिनेत्री और मॉडल आकांक्षा दुबे का शव जिले के सारनाथ थाना क्षेत्र के एक होटल में फंदे से लटकता मिला है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। आकांक्षा की उम्र 25 साल थी।

आकांक्षा दुबे भदोही की रहने वाली थीं भोजपुरी इंडस्ट्री के नामचीन कलाकारों में उनकी गिनती होती थी। आकांक्षा ने भोजपुरी सिनेमा, संगीत और फिल्मों में भी काम किया था। उत्तर प्रदेश के अलावा उनकी पूरे देश में भी अच्छी फैन फॉलोइंग है। आकांक्षा इंस्टाग्राम पर रील्स भी बनाती थीं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img