Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

भोपाल: एमबीबीएस की छात्रा ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, मौत

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: मध्यप्रदेश के भोपाल एम्स से एक एमबीबीएस की छात्रा ने रविवार देर रात आत्महत्या कर ली है। जानकारी के मुताबिक, एमबीबीएस दूसरे वर्ष की छात्रा मारिया मथाई ने एम्स कैंपस के अंदर तीसरी मंजिल से छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। मारिया मथाई की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद एम्स प्रबंधन और पुलिस की टीम मौक पर पहुंची।

छात्रा के आधार कार्ड के मुताबिक मारिया एर्नाकुलम (केरल) की रहने वाली थी। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। बागसेवनिया थाना टीआई के अनुसार, देर शाम करीब 6:30 बजे छात्रा ने तीसरी मंजिल से छलांग लगाई है। फिलहाल घटनास्थल से सुसाइड नोट नहीं मिला है। शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया गया है। फिलहाल कारणों का भी पता नहीं चल सका है। मामले की जांच की जा रही है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

बच्चों को भी देना चाहिए सम्मान

सिद्धार्थ ताबिश मेरा बड़ा बेटा इस बात को सुनकर बड़ा...

युद्ध का सीजन बारहों महीना

जो युद्ध के कारोबारी हैं, उनका सीजन बारहों महीना...

मध्य पूर्व के सतत झगड़े के वैश्विक निहितार्थ

मध्यपूर्व जिसे भारत के संदर्भ में पश्चिमी एशिया कहा...

नीतीश युग का अवसान

बिहार की राजनीति लंबे समय से व्यक्तित्व-केन्द्रित और गठबंधन-आधारित...
spot_imgspot_img