जनवाणी संवाददाता |
नहटौर: किसान संवाद में भाजपा पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने किसानों को कृषि बिल के बारे में बताया उन्होंने कहा कि कुछ लोग पूर्व में हुई हार की हताशा के कारण किसानों को भड़काने में लगे हुए हैं। भाजपा सरकार में किसानों के बारे में सबसे अधिक सोचा गया है।
ग्राम तकीपुरा में आयोजित गोष्ठी में पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि कृषि बिलों को लेकर विपक्ष हताशा में है और वह किसानों को बरगलाने में लगा हुआ है। उन्होंने कहा कि यह बिल किसान हित में है। सरकार को बदनाम करने के लिए विपक्षी द्वारा किसानों को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है। हमें उनके झांसे में नही आना है।

उन्होंने कहा कि कृषि बिल किसानों के हित में है। और भाजपा की केंद्र व राज्य की सरकार हमेशा किसानों के बारे में सोचती रही है भाजपा सरकार में किसान सम्मान निधि के अलावा भी ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ नगरीय क्षेत्रों में भी अच्छी सड़कें बिजली की सुचारू रूप से व्यवस्था की गई है।
जिसे देखकर विपक्षी दल बौखला गए हैं और किसान भाइयों को कृषि बिल के बारे में गलत सूचना दे रहे हैं वही विधायक ओम कुमार ने कहा कि भाजपा सरकार हमेशा किसान की हितेषी रही है। विपक्ष द्वारा सरकार को बदनाम किया जा रहा है।
उन्होने किसानों से किसी के बहकावे में न आने की बात कही इस अवसर पर क्षेत्रीय मंत्री अनूप वाल्मीकि, डायरेक्टर महेंद्र धनोरिया, जिला अध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि, जिला महामंत्री मुकेंद्र त्यागी, भूपेंद्र बॉबी, पूर्व सांसद डॉ यसवंत सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव सिसोदिया, अवनीश कुमार, नवनिहाल सिंह, कुलवीर देवपुत्र, जितेंद्र चौधरी, प्रधान नवनीत चौधरी आदि मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ रक्षपाल सिंह व संचालन तिलकराज सैनी ने किया।

