Thursday, March 5, 2026
- Advertisement -

विश्व साईकिल दिवस पर साइकिल रैली का आयोजन

  • सांसद ने प्रधानमंत्री के फिट यूथ फिट इंडिया के सपने को पूरा करने के लिए युवाओं को किया प्रेरित
  • जनपद को बना सकते है प्रदूषण मुक्त, ज्यादा से ज्यादा लोगों को साईकिल चलाने के लिए करें प्रेरित

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: नेहरू युवा केंद्र द्वारा आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के तहत विश्व साईकिल दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय साईकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली का आयोजन औघड़नाथ मंदिर से शहीद स्मारक तक किया गया। रैली में 75 युवाओं ने हिस्सा लिया। रैली को सांसद राजेंद्र अग्रवाल व जिलाधिकारी दीपक मीणा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
शुक्रवार को आयोजित रैली औघड़नाथ मंदिर से शुरू होकर गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल के सामने से होते हुए शहीद स्मारक पर संपन्न हुई।

जहां सांसद, जिलाधिकारी, नेहरू युवा केन्द्र के जिला युवा अधिकारी बिधु भूषण मिश्र और जिला परियोजना अधिकारी (नमामि गंगे) तुषार गुप्ता ने अमर जवान ज्योति और शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धाजलि दी। इस दौरान जिलाधिकारी ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि उनके सहयोग से हम जनपद को प्रदूषण मुक्त बना सकते हैं, ज्यादा से ज्यादा लोगों को साईकिल चलाने के लिए प्रेरित कर सकते हैं।

28 2

सांसद ने कहा कि हमें अपनी जीवनशैली को सही करना चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिट यूथ फिट इंडिया के सपने को पूरा करने के लिए युवाओं को प्रेरित किया। क्रांतिकारियों द्वारा आजादी के संघर्ष को जानने के लिए युवाओं को राजकीय संग्रहालय में जाने के लिए कहा। इस अवसर पर कार्यक्रम में सांसद व जिलाधिकारी द्वारा युवा प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस दौरान जिला युवा अधिकारी द्वारा सांसद और जिलाधिकारी को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला सलाहकार समिति युवा कार्यक्रम के सदस्य प्रिंस अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में राष्ट्रीय सेवा योजना और जिला युवा कल्याण व प्रांतीय विकास दल का सहयोग रहा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img