Tuesday, April 7, 2026
- Advertisement -

स्पाइसजेट की फ्लाइट में हुई बड़ी घटना, वीडियो देखकर हैरान रह जाएंगे

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: स्पाइसजेट की फ्लाइट से जुड़ी एक घटना में यात्री द्वारा दुर्व्यवहार करने पर फ्लाइट के क्रू मेंबर्स ने उसे नीचे उतार दिया गया। इस पूरे मामले पर स्पाइसजेट की तरफ से बयान जारी कर कहा गया कि 23 जनवरी, 2023 को स्पाइसजेट के वेट-लीज्ड कोरेंडन विमान को दिल्ली से हैदराबाद के निर्धारित किया गया था।

विमानन कंपनी ने बताया कि दिल्ली में बोर्डिंग के दौरान, एक यात्री ने अनियंत्रित और अनुचित तरीके से व्यवहार किया। केबिन क्रू को परेशान किया। केबिन क्रू ने पीआईसी और सुरक्षा कर्मचारियों को घटना की जानकारी दी। क्रू के साथ बदसलूकी करने वाले यात्री और उसके एक सह-यात्री को विमान से नीचे उतार दिया गया। इसके बाद सुरक्षा दल को सौंप दिया गया। बता दें कि इससे पहले भी विमान में यात्रियों का हंगामा देखने को मिला है।

न्यूज एजेंसी एएनआई द्वारा एक्सेस किए गए वीडियो में, एक पुरुष यात्री महिला क्रू मेंबर के साथ कथित तौर पर बदसलूकी करता हुआ नजर आ रहा है। चालक दल ने आरोप लगाया कि यात्री ने चालक दल के एक सदस्य को अनुचित तरीके से छुआ था। दूसरी ओर, साथी यात्रियों ने दावा किया कि विमान में कम जगह होने के चलते यह घटना घटी। हालांकि यात्री ने बाद में लिखित तौर पर माफी भी मांगी है।

इस महीने की शुरुआत में नौ जनवरी को नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने छह दिसंबर को पेरिस से नई दिल्ली जाने वाली एयरलाइन की उड़ान एआई-142 में यात्रियों के दुर्व्यवहार की दो घटनाओं के बाद एयर इंडिया के जवाबदेह प्रबंधक को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। बता दें कि एयर इंडिया की फ्लाइट में कथित तौर पर महिला के कंबल पर पेशाब करने के आरोप में यात्री अभी भी जेल में बंद है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता का संदेश, वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने पर जोर

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर...

Saharanpur News: तेज कार्रवाई से टली बड़ी दुर्घटना, फायर टीम ने समय रहते पाया आग पर काबू

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: मंगलवार तड़के फाजिल कॉलोनी हबीबगढ़ रोड...

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में आज से सुनवाई, सबरीमाला 2018 फैसले की समीक्षा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को केरल...

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में बारिश का असर, IMD ने जारी किया यलो अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मंगलवार सुबह दिल्ली-एनसीआर के कई...
spot_imgspot_img