Saturday, April 4, 2026
- Advertisement -

Big News: आज होगा बड़ा खुलासा, होटल मालिक का निकला माफिया अतीक से कनेक्शन, करोड़ो की जीएसटी चोरी का आरोप

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: गुरूवार की देर रात्रि में स्थित एक होटल के मालिक को एसटीएफ लखनऊ की टीम ने दबोच लिया है। होटल मालिक पर करोड़ो की जीएसटी चोरी और हेराफेरी का गंभीर आरोप लगा है। साथ ही होटल का मालिक माफिया अतीक अहमद का रिश्तेदार बताया जा रहा है। इस पूरे मामले की एसटीएफ और इनकम टैक्स विभाग जांच में जुट गई है।

सदर बाजार थाना क्षेत्र के वेस्ट एंड रोड निवासी कमर अहमद काजमी ने गढ़ रोड पर होटल ब्रॉडवे इन बनाया था। हाल में एसटीएफ लखनऊ को सूचना मिली थी कि काजमी ने ईवे बिल में धोखाधड़ी कर करोड़ों रुपये की टैक्स चोरी की है।

जांच में कई आरोप सही पाए जाने पर देर रात एसटीएफ ने कमर अहमद काजमी को गिरफ्तार कर सिविल लाइन थाना पुलिस को सौंप दिया है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

काजमी पर फर्जी ईवे बिल बनाकर भारत सरकार को लगभग 100 करोड़ रुपये का चूना लगाने की जानकारी मिली थी।

आज हो जाएगा खुलासा

एसटीएफ लखनऊ यूनिट टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर सिविल लाइन थाना पुलिस को सौंप दिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। आज पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। -रोहित सिंह साजवाण एसपी

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

दुनियादारी की कहानी का आर्थिक पक्ष

तुर सुजान कहते हैं कि दुनिया की कहानी, कहानी...

क्या ऊर्जा संकट से होगा तख्ता पलट?

आगामी कुछ दिनों में पांच राज्यों में विधानसभा होने...

गंगा की कब ली जाएगी सुध?

हाल में अपनी सरकारों, सेठों और समाज में बहुतायत...

Saharanpur News: सहारनपुर में “ऑपरेशन सवेरा” के तहत बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार, 695 ग्राम चरस बरामद

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: डीआईजी अभिषेक सिंह के दिशा निर्देश...

Saharanpur News: त्योहारों को लेकर सहारनपुर में हाई अलर्ट, सीमाओं से लेकर बाजारों तक कड़ी निगरानी

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: आगामी त्योहारों के मद्देनजर जनपद में...
spot_imgspot_img