Tuesday, April 7, 2026
- Advertisement -

UP News: बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, नया कंट्रोल रूम जल्द शुरू होगा

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: राजधानी लखनऊ में बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए मध्यांचल विद्युत वितरण निगम एक नया कंट्रोल रूम स्थापित करने जा रहा है। यह कंट्रोल रूम गोखले मार्ग स्थित निगम मुख्यालय में बनाया जाएगा, जिससे अयोध्या समेत 19 जिलों के उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलेगा।

बिजली आपूर्ति से जुड़ी शिकायतें दर्ज होंगी

नए कंट्रोल रूम की खास बात यह होगी कि यहां केवल बिजली आपूर्ति से जुड़ी शिकायतें दर्ज की जाएंगी। यदि किसी गांव या शहर में बिजली आपूर्ति बाधित होती है, तो उपभोक्ता सीधे इस कंट्रोल रूम में शिकायत दर्ज करा सकेंगे, जिस पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

अभी तक उपभोक्ताओं को बिजली से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए 1912 हेल्पलाइन नंबर का सहारा लेना पड़ता है, लेकिन कई बार संतोषजनक समाधान नहीं मिलने की शिकायतें सामने आती रही हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए निगम ने यह नई पहल शुरू की है।

जेई और एसडीओ भी यहां सीधे सूचना दे सकेंगे

निगम के निदेशक (तकनीकी) हरीश बंसल के अनुसार, कंट्रोल रूम का प्रभारी अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) को बनाया जाएगा। साथ ही फील्ड में कार्यरत जेई और एसडीओ भी यहां सीधे सूचना दे सकेंगे, जिससे आपूर्ति में आने वाली खामियों और सामग्री की कमी को तुरंत दूर किया जा सकेगा।

कंट्रोल रूम की स्थापना का काम तेजी से चल रहा है। उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए यहां कई फोन लाइनों की व्यवस्था की जाएगी। शिकायत दर्ज होते ही त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। फिलहाल कंट्रोल रूम का नंबर जारी करने की प्रक्रिया जारी है और इसे जल्द ही सार्वजनिक किया जाएगा।

इस नई व्यवस्था से लखनऊ, रायबरेली, उन्नाव, हरदोई, सीतापुर, लखीमपुर, बाराबंकी, अयोध्या, बहराइच, गोंडा, श्रावस्ती, बलरामपुर, अंबेडकरनगर, सुल्तानपुर, अमेठी, बरेली, शाहजहांपुर, बदायूं और पीलीभीत जिलों के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Saharanpur News: विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता का संदेश, वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने पर जोर

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर...

Saharanpur News: तेज कार्रवाई से टली बड़ी दुर्घटना, फायर टीम ने समय रहते पाया आग पर काबू

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: मंगलवार तड़के फाजिल कॉलोनी हबीबगढ़ रोड...

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में आज से सुनवाई, सबरीमाला 2018 फैसले की समीक्षा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को केरल...

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में बारिश का असर, IMD ने जारी किया यलो अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मंगलवार सुबह दिल्ली-एनसीआर के कई...
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here