नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक अभिनंदन और स्वागत है। आज शनिवार को यूपी नगर निकाय चुनाव की गिनती शुरू हो गई है। यूपी में शहर की सरकार किसकी बनेगी, इसका फैसला आज होगा। 760 नगर निकायों में डाले गए वोटों की मतगणना शुरू हो गई है। 14521 पदों के लिए 83372 उम्मीदवार मैदान में हैं।
यूपी में नगर निकाय चुनाव के परिणाम आज घोषित कर दिए जाएंगे। इसके लिए वोटों की गिनती का सुबह 8 बजे से शुरू हो गई। यूपी 760 नगर निकायों में 4 मई और 11 मई को दो चरणों में वोटिंग हुई थी। कुल 760 सीटों में 17 नगर निगम, 199 नगर पालिका और 544 नगर पंचायत की सीटें हैं।
मेरठ जिले में करनावल-हर्रा और खिवाई से आ रही बड़ी अपडेट
सरूरपुर: पहले राउंड की मतगणना के बाद करनावल के तीन वार्डों में बसपा के ऋषि पाल सिंह, 767 वोट लेकर सबसे आगे हैं। जबकि भाजपा के बागी लोकेन्द्र सिंह, 358, वोट लेकर दूसरे स्थान, जबकि भाजपा के सतीश कुमार 291, वोट लेकर तीसरे व 175 वोट लेकर उधम सिंह की पत्नी पुष्पा देवी अभी चौथे नम्बर पर बनी हुई हैं।
जबकि हर्रा में चार वार्डों की गिनती में निर्दलीय प्रत्याशी तैयब प्रधान 774 वोट लेकर सबसे आगे, कुंवर मौहम्मद अली 735 वोट लेकर दूसरे व मुजीब चौहान 598 वोट लेकर तीसरे स्थान पर। जबकि हर्रा में भाजपा और कांग्रेस निर्दलीय प्रत्याशियों की अपेक्षा काफ़ी पीछे।
जबकि नगर पंचायत खिवाई में पहले राउंड की मतगणना के बाद निर्दलीय प्रत्याशी शमीम बेगम 1354 वोट लेकर पहले स्थान पर बनी,जबकि भाजपा प्रत्याशी मीरा चौहान 640 वोट लेकर दूसरे स्थान पर हैं। वहीं, निर्दलीय प्रत्याशी सबीला 630 वोट लेकर तीसरे स्थान पर हैं। जबकि बसपा प्रत्याशी व निवर्तमान चेयर पर्सन रंगीला बेगम 450 वोट लेकर चौथे स्थान पर हैं।
मेरठ नगर निगम के कई वार्डों से पार्षद प्रत्याशी चुनाव जीते
मेरठ नगर निगम चुनाव की मतगणना जारी है। इस दौरान कई वार्डों के चुनाव नतीजे आ गए हैं। जो निम्न प्रकार से हैं।
-
वार्ड संख्या 53 शास्त्री नगर से निर्दलीय प्रत्याशी संजीव पुंडीर की पत्नी चुनाव जीतीं।
-
वार्ड संख्या 83 से रिजवान अंसारी चुनाव जीते।
-
वार्ड संख्या 27 से लोकदल प्रत्याशी प्रदीप वर्मा चुनाव जीते।
-
वार्ड संख्या 57 पल्लवपुरम से भाजपा प्रत्याशी विक्रांत ढाका चुनाव जीते।
-
वार्ड संख्या 7 से बसपा के नरेश सैनी चुनाव जीते।
-
वार्ड संख्या 55 से सपा प्रत्याशी असगरी चुनाव जीतीं।
-
वार्ड संख्या 21 से भाजपा की प्रत्याशी बबीता खन्ना चुनाव जीतीं।
-
वार्ड संख्या 23 से निर्दलीय प्रत्याशी कृष्ण वेद चुनाव जीते।
-
वार्ड संख्या 35 से भाजपा प्रत्याशी पूनम गुप्ता चुनाव जीतीं।
-
वार्ड संख्या 71 से एआईएमआईएम के फजले करीम चुनाव जीते।
-
वार्ड संख्या 31 से सपा प्रत्याशी कीर्ति विजई चुनाव जीते।
पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा के गढ़ में निर्दलीय प्रत्याशी आगे
थानाभवन नगर पंचायत में निर्दलीय प्रत्याशी मुशायदा पहले राउंड में 2600 वोट से आगे चल रही हैं। यहां भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी अंजली शर्मा को 2058 वोट मिले हैं। वहीं मीना को 824, शमानाज़ 20, महमूना 416, अलका 09, आसफ़ा 68, ममता 130, रेशमा 5, और सलमा प्रवीण 148 वोट मिले हैं।
मेरठ में भाजपा आगे, दूसरे नंबर पर एआईएमआईएम, तीसरे पर खिसकी सपा
पहले राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद भारतीय जनता पार्टी के हरिकांत अहलूवालिया को 12126 वोट मिले। ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम के अनस को 5901 वोट, समाजवादी पार्टी की सीमा प्रधान को 5291 वोट और कांग्रेस के नसीम को 614 वोट और बहुजन समाज पार्टी के हशमत 3252 वोट मिले। अब तक कुल 28604 वोटों की गिनती हुई।
बरेली नगर निगम में भाजपा प्रत्याशी 24232 वोटों से आगे
बरेली नगर निगम में छठे चक्र की गणना के बाद भाजपा प्रत्याशी उमेश गौतम 24232 वोटों के आगे निकले। दूसरे स्थान पर सपा समर्थित प्रत्याशी डॉ. आईएस तोमर हैं।
भाजपा के उमेश गौतम – 54073
सपा समर्थिक डॉ. आईएस तोमर- 29841
कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. कुलभूषण त्रिपाठी- 7532
बसपा के मोहम्मद युसूफ- 5777
मेरठ नगर निगम की वार्ड एक से बसपा प्रत्याशी तुलसावती ने चुनाव जीता


