Sunday, April 5, 2026
- Advertisement -

दिल्ली में जल्द ही बनेगा अब सबसे बड़ा ट्रैकिंग-एडवेंचर ट्रेल, किया शिलान्यास

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: बीते दिन यानि मंगलवार को एलजी वी.के सक्सेना ने सिग्नेचर पुल के पास राष्ट्र राजधानी दिल्ली के पहले ट्रैकिंग व एडवेंचर ट्रेल की आधारशिला रखी है। बताया जा रहा है कि, इसका निर्माण टेरिटोरियल आर्मी की इको बटालियन द्वारा किया है। यह ट्रैक पूरी तरह से कच्ची सड़क वाला होगा।

दरअसल अब यमुना के पूर्वी छोर पर बाढ़ क्षेत्र में जल्द ही 11 किलोमीटर लंबा दिल्ली का सबसे बड़ा ट्रैकिंग व एडवेंचर ट्रेल बनाया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार, इस 11 किमी. के ट्रैक में कई तरह के पेड़, घास के मैदान कई तरह के फूल होंगे। जिनके बीच से होकर यह गुजरेगा। साथ ही यह ट्रैक आईटीओ बैराज पर असिता तक फैला हुआ होगा।

बता दें कि, इसी कड़ी में असिता, बांसेरा, गढ़ी मांडू और बेला पार्क तक पेड़ों की पंक्ति के बीच पर्याप्त जगह का अभियान चलाया गया है। वहीं कुदसिया घाट का विकास किया गया और अब ट्रैकिंग एडवेंचर ट्रेल का शिलान्यास किया गया है।

सिविक एजेंसियों के साथ मिलकर टेरिटोरियल आर्मी की बटालियन ने यमुना बाढ क्षेत्र की सफाई का काम कर रही है। उसने यमुना बाढ़ क्षेत्र में कचरे को डंप होने से बखूबी रोका है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: अंबेडकर जयंती पर रक्तदान शिविर, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र की गंगा...

Recharge: जियो का नया प्लान, पूरे महीने की वैलिडिटी और AI सब्सक्रिप्शन फ्री

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटाकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

UP: यूपी में आंधी-बारिश का कहर, सात की मौत, कानपुर सबसे ज्यादा प्रभावित

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img