Saturday, April 4, 2026
- Advertisement -

बिहार चुनाव 2020: दूसरे चरण का घमासान जारी, आज तेजस्वी की 13 रैलियां, योगी भी करेंगे प्रचार

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान हो चुका है। अब राजनीतिक दलों ने दूसरे चरण की तैयारियां शुरू कर दी हैं। दूसरे चरण के लिए गुरुवार को नेताओं की धुआंधार रैलियां होंगी।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई स्टार प्रचारक आज राज्य में चुनाव प्रचार की कमान संभालेंगे। वहीं तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री के जंगलराज वाले बयान को लेकर उनपर निशाना साधा है।

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान हो चुका है। अब राजनीतिक दलों ने दूसरे चरण की तैयारियां शुरू कर दी हैं। दूसरे चरण के लिए गुरुवार को नेताओं की धुआंधार रैलियां होंगी।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई स्टार प्रचारक आज राज्य में चुनाव प्रचार की कमान संभालेंगे। वहीं तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री के जंगलराज वाले बयान को लेकर उनपर निशाना साधा है।

राजद नेता तेजस्वी यादव ने पीएम के जंगलराज वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा, ‘वो देश के प्रधानमंत्री हैं, कुछ भी बोल सकते हैं। मुझे इस पर कोई टिप्पणी नहीं करनी है, लेकिन वो आए थे तो उन्हें बिहार के विशेष पैकेज, बेरोजगारी, भुखमरी पर बोलना चाहिए था, लोगों को उम्मीद थी कि वो इस पर बोलेंगे लेकिन उन्होंने इस पर कुछ नहीं बोला।’

तीन नवंबर को होंगे दूसरे चरण के लिए मतदान

दूसरे चरण के लिए तीन नवंबर को 94 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होना है। ऐसे में इन सीटों पर प्रचार के लिए केवल तीन दिन बचे हैं। इसलिए कोई भी राजनीतिक पार्टी अपनी तरफ से कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है।

तेजस्वी यादव आज लगभग एक दर्जन से ज्यादा सभाओं को संबोधित करेंगे। वहीं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्य में चार रैलियां करेंगे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एनडीए के लिए तीन चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।

वहीं राजद नेता तेजस्वी यादव मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर और वैशाली में 13 रैलियां करेंगे। बता दें कि बुधवार को बिहार चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान हो चुके हैं। पहले चरण में लगभग 54 प्रतिशत वोट डाले गए हैं। इससे पता चलता है कि कोरोना काल में भी मतदाताओं का हौसला बुलंद है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

उत्पाती होते बच्चों की मानसिकता

उषा जैन ‘शीरीं’ बच्चों का अधिकतम समय शिक्षा ग्रहण करते...

नफरत किस से करू…कैसे करूं?

क्या जमाना आ गया है, जहां कभी फोटो खिंचवाने...

क्या ममता करेंगी फिर से धमाल?

अब जब चुनाव की तारीखें घोषित हो चुकी हैं...

ईरान के मामले में चूक गए ट्रंप

जॉर्ज बर्नार्ड शॉ ने जॉर्ज विल्हेम फ्रेडरिक हेगेल के...

Raza Murad: रजा मुराद ने मां को याद कर लिखा भावुक संदेश, कहा- ‘सबसे बड़ा आशीर्वाद’

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img