जनवााणी ब्यूरो |
बिजनौर: मंगलवार को नेहरू स्टेडियम बिजनौर मे अंडर 14 जिला बिजनौर के स्तरीय ट्रायल के तीसरे मैच में बिजनौर-ए ने बिजनौर सी को 50 रन से हराया। मैच में बिजनौर ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में 117 रन का स्कोर बनाया। जिसमें गुंजीत ने 32, हसन ने 23, कान्हा ने 10 और चर्चित ने 10 रन बनाये। बिजनौर सी की और से बोलिंग में रिहान ने शानदार बोलिंग करते हुए तीन विकेट लिये ओर कुशाग्र लम्बा, राजवंश चौधरी, शाहवेज, अर्यांश ने एक-एक विकेट लिये
पूरी खबर के लिए जनवाणी पढ़ें

