जनवाणी संवाददाता |
नगीना: नगीना कोतवाली मार्ग पर गंगा नदी के पुल के पास बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।इसमें बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया।
थाना कोतवाली देहात राजोपुर सादात निवासी इरशाद नगीना से अपने घर राजोपुर जा रहा था। जैसे ही कोतवाली मार्ग पर गागन नदी के पुल के पास आया तो बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।इसमें इरशाद की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।
पूरी खबर के लिए दैनिक जनवाणी पढ़ें

