Monday, April 6, 2026
- Advertisement -

कार व बाइक की टक्कर में बाइक सवार की मौत

जनवाणी संवाददाता |

नगीना: नगीना देहात थाना क्षेत्र के ग्राम ब्राह्मण वाला निवासी नरेश कश्यप का 25 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार नगीना में स्टेशन रोड स्थित मल्होत्रा इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान पर नौकरी करता था। गुरुवार की सुबह दीपक अपने गांव से बाइक द्वारा नगीना अपनी ड्यूटी पर आ रहा था। जब उसकी बाइक नगीना रायपुर रोड स्थित गांव हैजरपुर के पास एक स्कूल के सामने पहुंची तो नगीना की ओर से तेज गति से जा रही उत्तराखंड नंबर की एक कार से उसकी बाइक की आमने सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। गंभीर रूप से घायल बाइक सवार को सीएचसी लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Share Market: लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 510 अंक गिरा और निफ्टी 22,600 से नीचे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध बढ़ने...

Meerut News: अंबेडकर जयंती पर रक्तदान शिविर, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र की गंगा...
spot_imgspot_img