Sunday, February 8, 2026
- Advertisement -

खरीदारी कर लौट रहे बाइक सवार की हादसे में मौत

  • कुडाना मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

जनवाणी संवाददाता |

शामली : शहर कोतवाली क्षेत्र में शामली भौरा कला मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई।
जिला मुजफ्फरनगर के गांव भौराकला निवासी नितिन (36) गुरुवार की शाम को करीब छह बजे गांव से बाइक पर सवार होकर शामली में खरीदारी करने आया था। रात करीब 9 बजे वह बाइक से घर लौट रहा था। शहर कोतवाली क्षेत्र में शामली भौराकला मार्ग पर किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार कर युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया।

राहगीरों ने युवक को कुडाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए। जहां चिकित्सक में उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के पिता सत सिंह की तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Delhi News: दिल्ली में दर्दनाक हादसा, 20 फीट गहरे गड्ढे में गिरकर युवक की मौत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: यह सिर्फ एक तस्वीर नहीं,...

Mathura Accident: मथुरा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर भयानक सड़क हादसा, छह यात्रियों की मौत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: मथुरा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर शनिवार...
spot_imgspot_img