Monday, April 6, 2026
- Advertisement -

बाइक सवार बदमाशों ने दवा लेने गई एक महिला को मारी गोली, मौत

जनवाणी संवाददाता |

मंसूरपुर: थाना क्षेत्र के बेगराजपुर स्थित मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज के सामने बाइक सवार दो बदमाशों ने मैडिकल मे दवाई लेने आई एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। नेशनल हाईवे पर दिनदहाड़े हुई हत्या की घटना से पुलिस में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पाकर भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे एसएसपी अभिषेक यादव ने घटना की जानकारी लेकर मामले का जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए।

गांव मूस्सा शेरनगर मुजफ्फरनगर निवासी करीब 25 वर्षीय मोहसिना पत्नी सोनू अपनी दवाई लेने बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज आई थी। हाईवे से जब वह मेडिकल कॉलेज के अंदर जाने लगी तो अचानक आए बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचे से उस पर फायर कर दिया और मौके से फरार हो गए।

थाना पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर अवस्था में घायल महिला को मेडिकल में भर्ती कराया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेखौफ बाइक सवारों द्वारा दिनदहाड़े हुई हत्या से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। कुछ देर बाद ही मौके पर एसएसपी अभिषेक यादव, एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय, सीओ खतौली आरके सिंह व थाना प्रभारी कुशल पाल सिंह सहित भारी पुलिस फोर्स पहुंची और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।

महिला के परिजनों को घटनाक्रम के बारे में जानकारी देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। एसएसपी ने मामले के जल्द खुलासे के निर्देश अधिकारियों को दिए। पुलिस बदमाशों की जल्द धरपकड़ के लिए सीसीटीवी फुटेज की मदद लेने मे जुट गई है। खबर लिखे जाने तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई थी।

हाईवे पर काफी देर तक रहा अफरा तफरी का माहौल

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक सवार बदमाशों ने जब गोली चलाई और महिला गोली लगते ही नीचे गिर गई तो वहां पर काफी देर तक अफरा तफरी का माहौल रहा। इस घटना से हर कोई स्तब्ध खड़ा रहा सभी के अंदर खौफ था। बाइक सवार बदमाशों के जाने के बाद वहां पर मौजूद भीड़ ने महिला को उठाकर मेडिकल में भर्ती कराया और पुलिस को सूचना दी।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Meerut News: अंबेडकर जयंती पर रक्तदान शिविर, लोगों ने बढ़-चढ़कर किया सहयोग

जनवाणी संवाददाता | मेरठ: टीपी नगर थाना क्षेत्र की गंगा...

Recharge: जियो का नया प्लान, पूरे महीने की वैलिडिटी और AI सब्सक्रिप्शन फ्री

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटाकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

UP: यूपी में आंधी-बारिश का कहर, सात की मौत, कानपुर सबसे ज्यादा प्रभावित

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img