चाय की दुकान में बदमाशों ने ताबड़तोड़ बरसाईं गोलियां, मौके पर पहुंची पुलिस
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के किदवाई नगर में चाय की दुकान पर बैठे युवक पर बाइक सवार दो बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोलियों की आवाज़ सुनकर दुकान पर बैठे भीड़ में अफरा तफरी मच गई।
वहीं भाग रहे युवक के कंधे में गोली लगने से वह घायल हो गया। आस पास के लोगों ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है।
किदवई नगर निवासी इमरान पुत्र रहीम ने बताया रविवार को देर रात घर के पास ही समीर की चाय की दुकान पर चाय पीने के लिए आया था, तभी दो बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने दुकान पर बैठे युवक पर तब तोड़ फायरिंग कर दी। गोलियों की आवाज सुनकर इलाके में अफरा तफरी मच गई। तभी भाग रहे युवक के कंधे में गोली लग गई जिससे युवक जमीन पर गिर पड़ा। आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा होता देख बाइक सवार बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। लोगों ने घायल युवक को निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पीड़ित ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। सीओ कोतवाली अमित राय का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।