Tuesday, March 3, 2026
- Advertisement -

बाइकर्स गैंग मेंबर की निशानदेही आठ बाइक बरामद

  • एक बाइक चोर गिरफ्तार, साथी फरार

जनवाणी संवाददाता

कांधला: पुलिस ने कस्बे के मयूर तिराहे पर चेकिंग के दौरान एक बाइक चोर को गिरफ्तार किया है, जबकि पकड़े गए बाइक चोर का एक साथी बाइक से उतरकर फरार हो गया।

पुलिस ने पकड़े गए बाइक चोर के कब्जे से आधा दर्जन से अधिक चोरी की बाइक एक अवैध तमंचा दो जिंदा कारतूस बरामद किए है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पकड़े गए चोर को जेल भेज दिया है। पुलिस फरार चोर की तलाश कर रहीं है।

एसपी नित्यानंद राय के आदेश पर थानाध्यक्ष कर्मवीर सिंह कस्बे के मयूर तिराहे पर वाहन चेकिंग कतर रहे थे। इसी बीच पुलिस ने एक बाइक पर सवार दो युवकों को रूकने का इशारा किया तो बाइक पर बैठा एक युवक बाइक से उतरकर फरार हो गया। पुलिस ने बाइक चला रहे युवक को दबोच लिया।

पुलिस ने बाइक का नंबर चेक किया तो बाइक चोरी की निकली। पुलिस ने पकड़े गए युवक के कब्जे से एक अवैध तमंचा दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए है। पुलिस ने पकड़े गए युवक से सख्ती से पूछताछ की तो युवक ने बताया वह बाइकों को चोरी कर सस्ते में रेट में बेचने का कार्य करता है।

पुलिस ने पकड़े गए युवक की निशानदेही पर चोरी की आठ बाइकों को बरामद किया है। पकड़े गए चोर ने बताया कि उसने अपने एक साथी के साथ मिलकर बाइकों को अलग-अलग स्थानों चोरी किया है।

पुलिस पूछताछ में पकड़े गए चोर ने अपना नाम साबिर पुत्र अबलू व अपने फरार साथी का नाम सादिक पुत्र अख्तर निवासी मोहल्ला गुजरान कस्बा व थाना कांधला बताया है।

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पकड़े गए चोर को जेल भेज दिया है। पुलिस फरार चोर की तलाश कर रहीं है। थानाध्यक्ष कर्मवीर सिंह ने बताया कि शीघ्र हीं फरार चोर को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जायेगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img