Tuesday, March 3, 2026
- Advertisement -

बिनौली पुलिस ने पकड़े 25 हजारी दो गोतस्कर

  • सिंघावली अहीर से गैंगेस्टर एक्ट में चल रहे थे वांछित

जनवाणी संवाददाता |

बिनौली: थाना बिनौली पुलिस ने रविवार को 25 हजार के इनामी दो गोतस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों गोतस्कर थाना सिंघावली अहीर से गैंगेस्टर एक्ट में वांछित चल रहे थे। पुलिस ने इनसे दो तमंचे व चार कारतूस बरामद किये है।

इंस्पेक्टर रवेंद्र सिंह ने बताया कि मुखबिर द्वारा सूचना मिलने पर उन्होंने पुलिस फोर्स के साथ जिवाना रंछाड चौराहे पर किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में खड़े दो गोतस्कर इस्तकार उर्फ इंतजार उर्फ कुली पुत्र रहमान, आशिफ पुत्र काजम निवासी गौसपुर को गिरफ्तार किया।

तलाशी के दौरान पुलिस ने इनसे एक एक 315 बोर तमंचा व चार कारतूस बरामद किये। इंस्पेक्टर ने बताया कि पकड़े गये गोतस्कर थाना सिंघावली अहीर से गैंगेस्टर एक्ट में वांछित चल रहे थे। पूछताछ करने के बाद पुलिस ने दोनों गोतस्करों को बागपत न्यायालय में पेश किया।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img