जनवाणी संवाददाता |
बिनौली: इंस्पेक्टर बिनौली रवेंद्र सिंह के कार्य करने का कोई तोड़ नही जो कार्य दिल्ली पुलिस ना कर सकी उस कार्य के लिये उन्होंने बिनौली थाने से ऐसा नेटर्वक घुमाया की दिल्ली में गुम हुई एक वृद्ध महिला अपने पुत्रों से मिल गयी। इंस्पेक्टर के इस कार्य की क्षेत्रवासियों ने प्रशंशा की है।
इंस्पेक्टर बिनौली रवेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया गत दिन उनके पास थाना मौर्य एनक्लेव शाहदरा दिल्ली से कॉल आयी कि उन्हें एक वृद्ध महिला भटकती हुई मिली जो अपना नाम जगबीरी पत्नी स्व. मांगेराम निवासी आरिफपुर खेड़ी ओर अपना माईका हसनपुर शामली बता रही है।
इस पर इंस्पेक्टर बिनौली रवेंद्र सिंह ने महिला के परिजनों की तलाश में आरिफपुर खेड़ी गांव में पुलिस फोर्स को भेजकर छानबीन कराई लेकिन कोई पता नही चला इसके बाद इंस्पेक्टर ने सीप्लान के माध्यम से हसनपुर शामली के प्रधान से बात की तो उन्हें पता चला कि महिला के पुत्र नार्थ ईस्ट रोहिणी सेक्टर 15 में रहते है उन्होंने उसके पुत्र का मोबाईल नम्बर लेकर उसे उसकी मां के थाना मौर्य इन्क्लेव शाहदरा में होने की सूचना दी जिस पर महिला के पुत्र सुरेंद्र, रविंद्र थाना मौर्य इन्क्लेव में पहुचें।
इंस्पेक्टर रवेंद्र सिंह ने बताया की वहॉ पर दिल्ली पुलिसकर्मियों ने वृद्ध महिला को उसके पुत्रों के सुपुर्द कर दिया। गत दो माह पूर्व भी इंस्पेक्टर रवेंद्र सिंह ने 8 वर्षो से इटावा से खोई एक मां को उसके पुत्रो से मिलाया था। इंस्पेक्टर द्वारा किये गये मानवता के इन कार्यो की क्षेत्रवासियों ने जमकर प्रशंसा की है।

