Wednesday, February 11, 2026
- Advertisement -

बिपरजॉय तूफान हुआ और खतरनाक, सरकार ने जारी किया अर्लट

जनवाणी ब्यूरो

नई दिल्ली: आज बुधवार को एक बार फिर तटीय इलाकों में चक्रवाती तूफान ‘बिपरजॉय’ का खतरा मंडरा रहा है। मौसम विभाग ने बेहद खतरनाक चक्रवात बिपरजॉय के कारण गुजरात के तटीय क्षेत्रों के लिए एक तूफान की चेतावनी जारी की है।

बताया गया है कि, कच्छ, देवभूमि द्वारका, पोरबंदर, जामनगर और मोरबी जिलों के निचले इलाकों में बाढ़ आने की संभावना है। वहीं, इससे पहले भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने 15 जून को कच्छ जिले और पाकिस्तान के कराची के बीच भूस्खलन होने की संभावना जताई है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

पाप-पुण्य कर्मों का भुगतान

चन्द्र प्रभा सूद मनुष्य को स्वयं अकेले ही अपने सभी...
spot_imgspot_img