Thursday, May 14, 2026
- Advertisement -

Share Bazar: तीसरे दिन भी शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 247 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,947 के पार

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ खुले और लगातार तीसरे सत्र में अपनी तेजी बरकरार रखी। एशियाई बाजारों में सकारात्मक रुझान, अमेरिकी बाजारों की मजबूती और विदेशी निवेशकों के निरंतर प्रवाह से घरेलू बाजारों में निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ।

शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 247.01 अंक यानी 0.29 प्रतिशत की बढ़त के साथ 84,312.76 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं, एनएसई का 50 शेयरों वाला निफ्टी 80.25 अंक या 0.31 प्रतिशत चढ़कर 25,947.55 पर कारोबार करता दिखा। हालांकि, शुरुआती सत्र में भारतीय रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 11 पैसे कमजोर होकर 90.77 पर आ गया।

सेंसेक्स शेयरों का प्रदर्शन

सेंसेक्स की कंपनियों में इटरनल, टाइटन, एक्सिस बैंक, एनटीपीसी, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, सन फार्मास्यूटिकल्स, पावरग्रिड, मारुति सुजुकी इंडिया, महिंद्रा एंड महिंद्रा, लार्सन एंड टुब्रो, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारती एयरटेल और टाटा स्टील बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। वहीं, बजाज फाइनेंस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, एशियन पेंट्स, इंडिगो, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।

एशियाई और अमेरिकी बाजारों का असर

एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 225, हांगकांग का हैंग सेंग और दक्षिण कोरिया का कोस्पी सूचकांक मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे, जबकि चीन का शंघाई एसएसई कंपोजिट सूचकांक लगभग स्थिर रहा। वहीं, सोमवार को अमेरिकी शेयर बाजारों में भी तेजी देखने को मिली।

जापान चुनाव नतीजों से बढ़ा वैश्विक भरोसा

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के प्राइम रिसर्च प्रमुख देवरश वकील ने कहा कि जापान में प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची की शानदार चुनावी जीत और तकनीकी शेयरों में सुधार की उम्मीद से वैश्विक बाजारों में सकारात्मक माहौल बना है। इसके अलावा चीन द्वारा वित्तीय संस्थानों को अमेरिकी बॉन्ड में निवेश सीमित करने की सलाह की खबरों से डॉलर में कमजोरी आई है।

उन्होंने बताया कि निवेशकों की नजर अब बुधवार को आने वाले जनवरी के रोजगार आंकड़ों और शुक्रवार को जारी होने वाले सीपीआई मुद्रास्फीति आंकड़ों पर है, जो 2026 के बाकी समय के लिए अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दर नीति का संकेत देंगे।

कच्चे तेल में नरमी, एफआईआई की जोरदार खरीदारी

इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.28 प्रतिशत गिरकर 68.85 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। एक्सचेंज के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने सोमवार को 2,254.64 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। गौरतलब है कि सोमवार को बीएसई सेंसेक्स 485.35 अंक की बढ़त के साथ 84,065.75 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 173.60 अंक चढ़कर 25,867.30 पर बंद हुआ था।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Virat Kohli: दो डक के बाद विराट का विस्फोट, KKR के खिलाफ शतक जड़ RCB को पहुंचाया Top पर

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आईपीएल में लगातार दो मैचों...
spot_imgspot_img