
संयुक्त राष्ट्र संघ की एक रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि अगर 2030 तक जलवायु परिवर्तन पर लगाम नहीं लगायी गई तो आने वाली पीढ़ियों के लिए पृथ्वी ग्रह रहने लायक नहीं रहेगा। जलवायु परिवर्तन से बाढ़, सूखा, जंगलों की आग, तापमान, वर्षा की तीव्रता, मरुस्थलीकरण और विभिन्न प्रकार के प्रदूषण बढ़ रहे हैं एवं कृषि पैदावार, वन क्षेत्र एवं जैव विविधता घट रही है। मलेरिया एवं डेंगू रोग बढ़ रहे हैं। प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग इस कदर बढ़ गया है कि भविष्य में धरती की आबादी के लिए 4 से 6 पृथ्वी की जरुरत होगी। इस खतरनाक परिदृश्यर से पैदा संकट को ध्यान में रखकर अमेरिका की युवा सांसद- अलेक्जेंड्रीया ओकोसिया कार्टेज अपने इंस्टाग्राम पर लाखों फालोअर्स को समझा रही हैं कि आने वाले समय में बच्चों को भयानक प्राकृतिक आपदाओं को झेलना होगा।