जनवाणी संवाददाता |
बिजनौर: बीआईटी में समस्त पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं ने हैदरपुर वेटलैंड का शैक्षिक भ्रमण किया। जिसमें नरसिंग विभाग, एजुकेशन विभाग, फार्मेसी विभाग, इंजीनियरिंग विभाग के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
संस्थान के निदेशक डा. लोकेश बंसल और सहनिदेशक डा. राघव मेहरा ने छात्रों की बस को हरी झंडी दिखाकर हैदरपुर वेटलैंड के लिए रवाना किया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में किया गया।
कार्यक्रम प्रभारी डा. कावेंद्र यादव ने आर्ट आफ लिविंग की फैकल्टी एवं पर्यावरण प्रेमी आशीष लोया को इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए निमंत्रण दिया।
आशीष लोया एवं उनकी टीम के सदस्य शुभम कुमार सोहनवीर ने इस निवेदन को स्वीकार कर इस कार्यक्रम का हिस्सा बने। आशीष लोया ने छात्रों को बताया कि हैदरपुर वेटलैंड बिजनौर गंगा बैराज के क्षेत्र में एक मानव निर्मित झील है।
पूरी खबर के लिए दैनिक जनवाणी पढ़ें