Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

भाजपा सरकार के कार्यकाल में देश-प्रदेश का हो रहा विकास: भराला

  • राज्यमंत्री श्रम मंत्रालय का किया फूल मालाओं से स्वागत

जनवाणी ब्यूरो |

नजीबाबाद: राज्यमंत्री श्रम मंत्रालय सुनील भराला ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के शासन में देश और प्रदेश का विकास हो रहा है।

शुक्रवार को सुनील भराला का गोविन्द नगर में भाजपा कार्यकर्ता शोभित मित्तल के आवास पर स्वागत किया गया। इस मौके पर उन्होंने श्रम कल्याण परिषद की विभिन्न योजनाओं की जानकारी से संबंधित पोस्टर का अनावरण किया।

सुनील भराला ने कहा कि भाजपा की केन्द्र सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र दामोदर दास मोदी के नेतृत्व में देश को प्रगति के पथ पर आगे ले जाने की दिशा में पूर्ण मनोयोग से काम कर रही है।

भाजपा की देश व प्रदेशों की सरकारें सबका साथ-सबका विकास व सबका विश्वास के मंत्र पर काम कर रही हैं। महामारी कोरोना के काल में भी सरकार ने देश के सभी नागरिकों का ख्याल रखा है।

सरकार ने लघु, मझोले व मध्यम उद्योगों के लिए एमएसएमई योजना के तहत बैंकों से ऋण उपलब्ध कराने की योजना पर काम शुरु कर दिया है। जिससे कोरोना संकट काल में प्रभावित हुआ देश का उद्यम पुन: जीवित ही नहीं हो सके अपितु पहले से बेहतर स्थिति में उत्पादन कर सके।

उन्होंने कहा श्रमिकों के उत्थान के लिए सरकार की ओर से अनेक योजनाएं तैयार की गई हैं। श्रम कल्याण परिषद श्रमिकों के हितों के लिए समर्पित है।

कोरोना महामारी के दौर में श्रमिकों के लिए अनेक योजनाएं जारी की गईं हैं। श्रम कल्याण योजनाओं की जानकारी देते हुए उन्होंने ज्योतिबा फूले कन्यादान योजना, मृतक आश्रित योजना, प्राविधिक शिक्षा सहायता योजना, गणेश शंकर विद्यार्थी पुरस्कार योजना की जानकारी दी।

उन्होंने भाजपाइयों से सरकार की श्रम कल्याण योजनाओं के प्रचार-प्रसार में जुट कर पात्रों को लाभ दिलाने का आह्वान किया। इस मौके पर सत्य प्रकाश मित्तल, शोभित मित्तल, सरदार जयपाल सिंह, लक्की तागरा, विपिन कुमार, अरुण कुमार आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img