Saturday, February 14, 2026
- Advertisement -

सड़क का उद्घाटन करने पहुँचे थे भाजपा नेता, हाथी की सवारी का उठाया लुत्फ़

  • भाजपा नेता को हाथी पर बैठा कर गांव में घुमाया

जनवाणी संवाददाता |

मोरना: भाजपा नेता को हाथी पर बैठा कर ग्राम प्रधान प्रत्याशी ने निकाला गाँव मे जुलूस सीकरी से सिकन्दर पुर तक भाजपा नेता ने निकाली ट्रेक्टर रैली ग्राम रहमतपुर में किया पीडब्ल्यूडी सड़क का फीता काटकर शुभारंभ

भोपा थाना क्षेत्र के ग्राम सिकरी में प्रधान प्रत्याशी इरफान अली अप्पी द्वारा गांव में बुलाए गए भाजपा के पूर्व जिलाउपाध्यक्ष अमित राठी का फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। उसके बाद भाजपा नेता को हाथी पर बैठा कर  गांव में स्वागत के लिए सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हुए और हाथी जुलूस निकाला।

हाथी के जुलूस के बाद ग्राम सीकरी से करीब 2 दर्जन से अधिक ट्रैक्टरों पर तिरंगा झंडा लगाकर भाजपा नेता ने एक गांव से दूसरे गांव में ट्रैक्टर रैली निकाली जिसमें नारेबाजी होते हुए ट्रैक्टर रैली ग्राम रहमतपुर के प्राथमिक विद्यालय में पहुंची जहां पर भाजपा नेता व प्रधान प्रत्याशी का फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत हुआ।

19 14

वहीं भाजपा नेता अमित राठी ने कहा कि रहमतपुर से सीकरी जाने वाले रास्ते पर ग्रामीणों को भारी परेशानी हो रही थी जिस पर कीचड़ भरा हुआ था इस सड़क का निर्माण पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा किया जायेगा मार्ग का टेंडर कराया गया है कल निर्माण कार्य शुरू हो जायेगा जिसका आज फीता काटकर शुभारंभ किया गया है।

इस मौके पर मैनपाल प्रदान अशोक चौधरी कृष्णपाल चौधरी इशफाक उर्फ राजू बीजेपी मास्टर इसरार पूर्व प्रधान सीकरी पुत्र अदनान सिद्दीकी शाहरुख यामीन कुरेशी जमाल उदयवीर जगत सिंह काजी नौशाद कदम सिंह सेवन नाजिम जय वीर सहजाद भूरा असगर साबरी आदि सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

20 13

भाजपा नेता की हाथी की सवारी रहा क्षेत्र में चर्चा का विषय

भोपा थाना क्षेत्र के ग्राम सीकरी में पहुंचे भाजपा के जिला उपाध्यक्ष को ग्रामीणों द्वारा हाथी पर बैठाया गया जिसके चलते ग्रामीणों ने भाजपा नेता को हाथी पर बैठा देख चर्चा का विषय बना हुआ है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: योगी सरकार का बड़ा ऐलान, तीन श्रेणी की पेंशन में बढ़ोतरी, अब मिलेगा 1500 रुपये

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...
spot_imgspot_img