जनवाणी ब्यूरो |
हरिद्वार: जिला भाजपा कार्यालय हरिद्वार पर जिले में होने वाले मंडल प्रशिक्षण वर्ग की प्रदेश नेतृत्व द्वारा दी गई समय सारणी के अनुसार कार्य योजना को मंडल स्तर तक विधिवत रूप से संपन्न कराने के लिए योजना पर चर्चा की गई। मंडलों से संबंधित प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम की 28 अक्टूबर से शुरू होकर 3 नवंबर तक संपन्न होगा।
जिसमें 28 व 29 अक्टूबर को सप्त ऋषि मंडल, मध्य हरिद्वार मंडल, शिवालिक नगर मंडल, सुभाष नगर मंडल एवं कलियर मंडल, 29 व 30 अक्टूबर को कनखल मंडल, चौक बाजार मंडल, बहादराबाद मंडल, भगवानपुर ग्रामीण मंडल, झबरेड़ा नगर, रुड़की पश्चिम मंडल, रुड़की पूर्वी मंडल, 30 व 31 अक्टूबर ज्वालापुर उत्तर मंडल, ज्वालापुर पश्चिम मंडल, भगवानपुर मंडल, खानपुर मंडल, लंढोरा मंडल, हरिद्वार उत्तर मंडल, हरिद्वार दक्षिण मंडल, 31 अक्टूबर व एक नवंबर झबरेड़ा ग्रामीण मंडल, मंगलौर नगर मंडल, मंगलौर ग्रामीण मंडल, लालढांग मंडल 1 व 2 नवंबर लक्सर नगर मंडल, लक्सर ग्रामीण मंडल 2 व 3 नवंबर बुग्गावाला मंडल में संपन्न होगा।
कार्य योजना बैठक में जिलाध्यक्ष डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी सुनील सैनी, जिला महामंत्री विकास तिवारी, कार्यालय प्रभारी लव शर्मा, संदीप कुमार मौजूद रहे।

