Tuesday, March 3, 2026
- Advertisement -

भाजपा विधायक चैंपियन का एक और विवादित ऑडियाे वायरल, प्रदेश अध्यक्ष ने लिया संज्ञान

जनवाणी ब्यूरो |

देहरादून/रुद्रपुर: विवादों में रहने वाले खानपुर के भाजपा विधायक प्रणव कुंवर सिंह चैंपियन एक बार विवाद में फंस गए हैं। चैंपियन का एबीवीपी के एक कार्यकर्ता को धमकी देने का ऑडियो वायरल होने के मामले को भाजपा ने गंभीरता से लिया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। पार्टी के उच्च पदाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। विधायक से जवाब तलब किया जाएगा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वंशीधर भगत ने शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में पत्रकारों को बताया कि जिला विकास प्राधिकरण जिस मकसद से बनाया गया है, वह पूरा नहीं हो पा रहा है। नक्शा पास कराने जैसी समस्याओं के लिए जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए जनता के हितों को ध्यान में रखकर डीडीए को समाप्त करने के लिए मुख्यमंत्री से बात की गई है। सकारात्मक बात हुई। भविष्य में जल्द इसका सकारात्मक परिणाम आएगा।

बताया कि बंगाली समाज के प्रमाण पत्रों से पूर्वी पाकिस्तान शब्द हटाने व नजूल भूमि पर मालिकाना हक देने की प्रक्रिया चल रही है। महंगाई काबू करने के लिए आलू व प्याज आयात किया जा रहा है। केंद्रों में किसानों का बंपर धान क्रय हो रहा है। साथ ही समय से भुगतान किया जा रहा है।

गन्ने के रकबे पर धान का रकबा दिखाकर धान तौल के सवाल पर उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने पर जांच कराई जाएगी। बताया कि भाजपा का मंडल स्तर पर प्रशिक्षण शिविर 28 अक्टूबर से चार नवंबर तक चला। अब दूसरा चरण छह से 12 नवंबर तक चलेगा। शिविर को लेकर कार्यकर्ता काफी उत्साहित है। इसके माध्यम से जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को भी उठाना है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img