Wednesday, March 4, 2026
- Advertisement -

भाजपा ने एक बार फिर वेदपाल पर जताया भरोसा, जारी की जिलाध्यक्ष की सूची

जनवाणी संवाददाता |

बागपत: आखिरकार भाजपा ने जिलाध्यक्ष पद पर मनोनयन करते हुए नई सूची जारी कर दी है। भाजपा ने बागपत में उपाध्याय समाज को साधने का प्रयास किया है। यहां पूर्व जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय को फिर से जिलाध्यक्ष घोषित किया है। लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने यहां कई दिग्गजों को जोर का झटका दे दिया है। जिलाध्यक्ष पद को लेकर हो रही खींचतान के बीच भाजपा का यह कदम माना जा रहा है।

भाजपा जिलाध्यक्ष के बदलने की चर्चा करीब एक साल से चल रही थी। बागपत में भाजपा जिलाध्यक्ष पद को लेकर बेहद खींचतान थी। यहां खेमेबंदी के चलते अलग अलग गुटो में भाजपा बटी हुई है। सभी गुट अपने अपने जिलाध्यक्ष घोषित कराने की दौड़ लगा रहे थे।

जो विश्वास उन पर जताया

परंतु भाजपा ने सभी दिग्गजों को जोर का झटका दे दिया है और पूर्व जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय को फिर से जिलाध्यक्ष घोषित कर दिया है। वेदपाल ने पार्टी हाईकमान का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो विश्वास उन पर जताया है वह उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। जिले में संगठन को मजबूत करने का काम किया जाएगा।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Holi 2026: क्यों खेलते हैं होली पर रंग? जानें इसके पीछे के सांस्कृतिक कारण

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Chandra Grahan 2026: ग्रहण समाप्ति के बाद तुरंत करें ये 5 काम, जीवन में सुख-शांति का होगा वास

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

US: टेक्सास में गोलीबारी में भारतीय मूल की छात्रा समेत चार की मौत, 14 घायल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अमेरिका के टेक्सास राज्य की...
spot_imgspot_img