Friday, February 20, 2026
- Advertisement -

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के स्वागत की तैयारियां जोरों पर

जनवाणी ब्यूरो |

हरिद्वार: भारतीय जनता पार्टी जनपद हरिद्वार ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के हरिद्वार आगमन पर स्वागत की तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में आज हरिद्वार जनपद के सभी विधायकों ने भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और कार्यक्रम संयोजक विनय रोहिला के साथ नेपाली फार्म से शांतिकुंज तक स्वागत के लिए बनाए गए सभी नौ स्थलों का निरीक्षण कर स्वागत की सभी तैयारियों को सूचीबद्ध किया।

स्वागत कार्यक्रम के संयोजक विनय रोहिला ने बताया की भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के स्वागत की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी बांट दी गई है और इन सभी नौ स्थलों पर सभी विधायकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के नेतृत्व में ऐतिहासिक और जोरदार स्वागत किया जाएगा।

आज स्वागत स्थल के निरीक्षण करने वालों में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान, रुड़की शहर विधायक प्रदीप बत्रा, झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल, ज्वालापुर विधायक सुरेश राठौर, रानीपुर विधायक आदेश चौहान, हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा के विधायक स्वामी यतीश्वरानंद, भाजपा जिला महामंत्री विकास तिवारी, लव शर्मा सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे। वहीं जिन लोगों को स्वागत कार्यक्रम की जिम्मेदारियां सौंपी गई है। उन्होंने भी अपने अपने कार्य को बखूबी निभाने के लिए दौड़-धूप तेज कर दी है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

LG मनोज सिन्हा ने कश्मीरी पंडितों की सम्मानजनक वापसी और आतंकवाद पर सख्त रुख का दोहराया वादा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा...

AI Impact Summit के दौरान यूथ कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता हिरासत में

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राजधानी में आयोजित एआई इम्पैक्ट...

Rahul Gandhi: सुल्तानपुर कोर्ट में राहुल गांधी का बयान दर्ज, 9 मार्च को होगी अगली सुनवाई

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर...
spot_imgspot_img