Tuesday, April 7, 2026
- Advertisement -

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने चलाई सख्ती की चाबुक

  • मनिंदरपाल की पत्नी, विमल शर्मा के पुत्र और पुत्रवधू से लिया डेलीगेट पद से इस्तीफा

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी ने रविवार को पार्टी के कुछ नेताओं पर सख्ती की चाबुक चला दी। दरअसल, साधन सहकारी समिति के डेलीगेट के चुनाव को लेकर प्रदेश अध्यक्ष खास नाराज थे। आरोप लग रहे थे कि जिलास्तर के कुछ भाजपा नेताओं ने अपने परिजनों और खुद को डेलीगेट का चुनाव जबरिया जीता दिया। इससे पार्टी की छवि खराब हुई हैं।

ये पूरा प्रकरण प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के सामने पहुंचा तो उनकी नाराजगी बढ़ गई। प्रदेश अध्यक्ष ने इस मामले में सख्ती की चाबुक चला दी तथा भाजपा नेता एवं कोपरेटिव बैंक के चेयरमैन मनिंदरपाल सिंह को फोन किया तथा कहा कि डेलीगेट पद पर मनिंदरपाल अपनी पत्नी सिम्पल का त्यागपत्र दे। सिम्पल दौराला सहकारी समिति से डेलीगेट चुनी गई थी। इसी समिति से मनिंदरपाल भी डेली गेट चुने गए थे।

03 24

सहकारी समितियों के चुनाव चल रहे हैं, जिसको लेकर भाजपा में ही खींचतान चल रही हैं। डेली गेट चुनी गई सिम्पल पत्नी मनिंदरपाल ने त्यागपत्र दे दिया हैं, लेकिन अभी इस्तीफा स्वीकार होने की लंबी प्रक्रिया हैं। यही नहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष विमल शर्मा के पुत्र और पुत्रवधू सकौती सहकारी समिति से चुनाव लड़े थे और डेलीगेट बने। ये मामला भी प्रदेश अध्यक्ष के सामने उठा था।

भाजपा के कई नेताओं ने अपने परिजनों को भी चुनाव मैदान में उतरकर सहकारी समितियों के विभिन्न पदों पर अपना कब्जा जमा लिया। साथ ही ये भाजपा नेता बड़े पदों पर भी विराजमान हैं। इसी को लेकर कुछ समय से भाजपा में विरोध पैदा हो गया हैं। इस मामले में भी प्रदेश अध्यक्ष ने सख्ती की चाबुक चला दी तथा भाजपा जिलाध्यक्ष विमल शर्मा से फोन पर बात की तथा शरद मुदगल पुत्र विमल शर्मा और कोमल पत्नी विवेक शर्मा को डेलीगेट पद से त्यागपत्र देने के लिए कहा।

02 25

इनके यहां से भी डेलीगेट पद से त्यागपत्र हो गए हैं, लेकिन त्यागपत्र की पुष्टि अधिकृत रूप से एआर ने अभी नहीं की हैं। क्योंकि त्यागपत्र देने की जो बात सामने आयी हैं, वो छुट्टी का दिन रविवार हैं, इसलिए इसमें अधिकारी अभी कुछ नहीं बोल रहे हैं। कहा जा रहा है कि भाजपा नेता मनिंदरपाल और विमल शर्मा के परिजनों ने डेलीगेट पद से इस्तीफा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी को दे दिया हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Subashini: तमिल टीवी अभिनेत्री सुभाषिनी ने की आत्महत्या, पारिवारिक विवाद बना वजह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

LPG Crisis: गैस सिलिंडर नहीं मिलेगा! 1 जुलाई से इन घरों में एलपीजी आपूर्ति बंद

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: पाइप्ड नैचुरल गैस (पीएनजी) उपयोग करने...

Share Market: लाल निशान में खुला बाजार, सेंसेक्स 510 अंक गिरा और निफ्टी 22,600 से नीचे

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में युद्ध बढ़ने...
spot_imgspot_img