Saturday, March 7, 2026
- Advertisement -

भाजपा ने राज्य निर्वाचन आयोग को सौंपा ज्ञापन, उठाई यह मांग

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी ने राज्य निर्वाचन आयोग को ज्ञापन सौंपकर निकाय चुनाव में पर्दानशी महिलाओं की पहचान सुनिश्चित किए बिना मतदान की अनुमति न देने का आग्रह किया है।

पार्टी के प्रदेश महामंत्री संजय राय के नेतृत्व में राज्य निर्वाचन आयुक्त को ज्ञापन देने वाले प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश उपाध्यक्ष त्रयंबक त्रिपाठी, प्रदेश महामंत्री राम प्रताप सिंह, प्रदेश मंत्री शिवभूषण सिंह एवं ओम प्रकाश श्रीवास्तव सम्मिलित थे।

प्रदेश महामंत्री संजय राय ने कहा कि पर्दानशी महिलाएं यदि बिना पहचान के मतदान करेंगी तो फर्जी मतदान की संभावना बढ़ जाएगी। इसीलिए निष्पक्ष और पारदर्शी मतदान कराने के लिए पर्दानशी महिलाओं की पहचान सुनिश्चित कराने का निर्वाचन आयोग से आग्रह किया है।

पार्टी ने यह भी आग्रह किया है कि कोई भी व्यक्ति निर्वाचन आयोग द्वारा मान्य पहचान पत्र प्रस्तुत करके ही मतदान करें। ताकि किसी भी तरह की फर्जी वोटिंग को रोका जा सके। प्रदेश में अति संवेदनशील व संवेदनशील बूथों पर सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किये जाने का भी पार्टी ने आग्रह किया है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

बच्चों को भी देना चाहिए सम्मान

सिद्धार्थ ताबिश मेरा बड़ा बेटा इस बात को सुनकर बड़ा...

युद्ध का सीजन बारहों महीना

जो युद्ध के कारोबारी हैं, उनका सीजन बारहों महीना...

मध्य पूर्व के सतत झगड़े के वैश्विक निहितार्थ

मध्यपूर्व जिसे भारत के संदर्भ में पश्चिमी एशिया कहा...

नीतीश युग का अवसान

बिहार की राजनीति लंबे समय से व्यक्तित्व-केन्द्रित और गठबंधन-आधारित...
spot_imgspot_img