Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

एमएलसी चुनाव को भाजपा ने टटोली शिक्षकों की नब्ज

  • सिल्वर बैल्स में कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा की मौजूदगी में मीटिंग

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा व मेरठ-सहारनपुर मंडल की सीट से शिक्षक संघ के भाजपा प्रत्याशी श्रीचंद शर्मा ने सीबीएसई स्कूलों के शिक्षक-शिक्षिकाओं से वोट मांगे।

आगामी एक दिसंबर को उप्र विधान परिषद मेरठ खंड की स्रातक व शिक्षक संघ की की विधान परिषद की सीट पर मतदान होना प्रस्तावित है। इस सीट पर भाजपा ने स्रातक के लिए दिनेश चंद गोयल और शिक्षक के लिए श्रीचंद शर्मा को अपना उम्मीदवार बनाया है।

मंगलवार की देर शाम कैराना रोड स्थित सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल में कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा व भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष और चुनाव के जिला प्रभारी बसंत त्यागी और भाजपा शिक्षक संघ के प्रत्याशी श्रीचंद शर्मा ने मीटिंग की। मीटिंग में उन्होंने मतदाताओं से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि यह चुनाव शिक्षा के क्षेत्र में काम करने वाले शिक्षकों और ग्रेजुएट नौजवानों के मतदान से संपन्न होना है। सुरेश राणा ने वहां मौजूद मतदाताओं से अपील की कि वह भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करें। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बसंत त्यागी ने मतदाताओं से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। भाजपा प्रत्याशी श्रीचंद शर्मा ने कहा कि वह शिक्षक और स्रातकों की आवाज को सदन में उठाने का काम करेंगे।

इस दौरान सीबीएससी स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजकुमार वर्मा, अतुल कुमार बंसल, अजय संगल, अरविंद संगल, राजेंद्र चौधरी, विशेष कुमार, पुनीत द्विवेदी, यशपाल पंवार आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Jagdalpur: नक्सलियों को लगा झटका, नेपाल से गणपति गिरफ्तार, 15 नक्सली दे सकते हैं आत्मसमर्पण

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नक्सलियों के मस्तिष्क और रणनीतिक...

‘हमारे घर तक आ गई जंग’, पश्चिम एशिया संकट पर राहुल ने पीएम मोदी से पूछा सवाल

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: कांग्रेस नेता और लोकसभा में...

Sonu Sood: सोनू सूद ने फिर दिखाई इंसानियत, दुबई फंसे लोगों को मदद का दिया भरोसा

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img