Tuesday, April 7, 2026
- Advertisement -

नॉनवेज प्रकरण में भाजपाइयों ने चढ़ाई आस्तीन

  • पूरे प्रकरण में डीएम से बीएसए की जवाबदेही तय करने की मांग

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: वेदवाडा के प्राइमरी स्कूल में हिन्दू बच्चे को नॉनवेज खिलाए जाने के मामले को लेकर भाजपाइयों ने आस्तीन चढ़ ली हैंं। उन्होंने इस मामले में बीएसए की भी जवाबदेही तय किए जाने की मांग की है। वहीं दूसरी ओर बीएसए ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए हेडमास्टर को निलंबित कर दिया है। मंगलवार को भाजपा नेता अंकित चौधरी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे और डीएम दीपक मीणा से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की। अंकित चौधरी ने डीएम को पूरे मामले की जानकारी दी।

उन्होंने आरोप लगाया कि हेडमास्टर द्वारा सावन माह में जबरन दिव्यांग हिंदू छात्र को नॉनवेज खिलाया। धार्मिक उन्माद फैलाने की कोशिश की, जिसमें शिक्षक पर गंभीर धाराओं के साथ 295 ए लगाने की मांग की। साथ ही बेसिक शिक्षा अधिकारी की जवाबदेही तय किए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि जब भी कोई घटना हो जाती है उसके बाद ही अधिकारियों की नींद टूटती है, यह प्रवृत्ति उचित नहीं।

अंकित चौधरी ने मांग की कि सभी विद्यालयों को आदेशित किया जाए की विद्या के मंदिर में मांस लाना और खाना पूर्णत वर्जित हो। साथ ही एक टीम गठित की जाए जो की समय-समय पर ऐसे विद्यालयों का निरीक्षण करें जहां पर हिंदू विद्यार्थियों की संख्या कम है जो वहां पर दिए जाने वाले भोजन की पोषणता और शुद्धता की जांच करें साथ में रहे गौरव गुप्ता, अमित वर्मा, विशु चौधरी, कपिल जैन, रिंकू वर्मा, अंकुर, साहिल, नित्यम राजपूत, हर्ष पंडित, सौरभ पंडित, सौरव अत्री, विवेक अमन पंड़ित आदि मौजूद रहे।

दहेज की भेंट चढ़ी नवविवाहिता परिजनों ने कप्तान से मांगा इंसाफ

मेरठ: दो साल पहले किठौर थाना क्षेत्र के गांव अमरपुर निवासी रामकिशोर शर्मा ने बेटी चंचल शर्मा की शादी शुभम पुत्र मंगू शर्मा निवासी फतेहपुर नारायण थाना किठौर के साथ की थी] लेकिन शादी को दो वर्ष भी पूरे नही हुए और बीते रविवार को नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने ससुराल वालों पर दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर हत्या करने का आरोप लगाया है। परिजनों के अनुसार रविवार को घटना से पहले मृतका ने परिजनों को बताया कि ससुराल वाले दहेज में ब्रेजा कार लाने के लिए कहते हैं, ताना देते हैं कि तेरी हैसियत हमारे यहां आने की नहीं थी।

विवाहिता ने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई। घटना के बारे में कुछ भी बात मायके में बताने पर जान से मारने की धमकी दी जाती है। परिजनों ने अगले दिन सोमवार को ससुराल आने के लिए कहकर फोन रख दिया। कुछ ही देर बाद परिजनों को सूचना मिली की उनकी बेटी ने आत्महत्या कर ली है। ससुराल में मृतका चंचल का शव मिलने के बाद उसका पति, ससुर, सास व अन्य ससुराल वाले मौके से भाग गए। पड़ोस के लोग चंचल को किसी तरह गढ़ रोड स्थित न्यूटिमा अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

लोगों ने बताया है कि उनकी बेटी के चेहरे और गले पर चोट के निशान थे जिससे लग रहा था कि मौत से पहले उसके साथ बर्बरता और मारपीट की गई थी। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पोस्टमार्टम कराया गया। मृतका के भाई पंकज शर्मा ने बहन चंचल के पति शुभम शर्मा, ससुर मंगू शर्मा, सास सुमन व दो ननद शालू व निष्ठा के खिलाफ किठौर थाने पर तहरीर दी।

जिसमें दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर हत्या का आरोप लगाया गया, पुलिस ने दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से ही सभी आरोपी फरार है। बताया जा रहा है कि आरोपी मृतका के परिजनों पर फैसले का दबाव बना रहे हैं, इसको लेकर मंगलवार को मृतका के परिजनों ने एसएसपी आॅफिस पर आरोपियों की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में आज से सुनवाई, सबरीमाला 2018 फैसले की समीक्षा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को केरल...

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में बारिश का असर, IMD ने जारी किया यलो अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मंगलवार सुबह दिल्ली-एनसीआर के कई...

Jobs: UPSSC आबकारी कांस्टेबल भर्ती ,722 पदों पर निकली वैकेंसी, PET पास उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...
spot_imgspot_img