Thursday, February 12, 2026
- Advertisement -

भाजपा की नकली विकास की परतें खुलती जा रहीं: अखिलेश यादव

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार की नकली विकास की परतें खुलती जा रही हैं। खुद सरकारी आंकड़े ही भाजपा सरकार की नकारात्मक उपलब्धियों और झूठे दावों की पोल खोल रहे हैं। जहां पुलिस की हिरासत में मौतों के मामलें में उत्तर प्रदेश नम्बर वन है वहीं केन्द्र सरकार के रोजगार सम्बंधी झूठ की सच्चाई भी सामने आ गई है कि किस तरह लोगों को भ्रमित करने की साजिशें भाजपा रचती है।

पुलिस की हिरासत में मौत होना दरअसल हत्या के बराबर होता है। इस मामले में उत्तर प्रदेश का नम्बर वन होना प्रदेश की भाजपा सरकार पर कलंक से कम नहीं है। उत्तर प्रदेश में सन् 2020 से 2021 तक पुलिस हिरासत में 451 मौतें हुई, वहीं 2021 से 2022 में ये आंकड़ा बढ़कर 501 पहुंच गया है। इस तरह 2020 से 2022 के बीच भाजपा राज में उत्तर प्रदेश में कुल 952 पुलिस हिरासत में मौतें हुई हैं।

आठ साल की भाजपा सरकार में बड़ी तादात मैं युवा बेरोजगारी का दंश झेल रहे हैं। सन् 2014 के बाद से 22 करोड़ लोगों ने केन्द्र सरकार में नौकरी के लिए आवेदन किया है, लेकिन सिर्फ 7 लाख 22 हजार 311 युवाओं को ही नौकरी मिली है। भाजपा ने वादा किया था 2 करोड़ नौकरियां देने का जो वादा ही रह गया। उत्तर प्रदेश में भी भाजपा सरकार युवाओं को नौकारी देने में फिसड्डी ही साबित हुई है।

उपर्युक्त आंकड़ों से साफ है कि भाजपा की डबल इंजन सरकारें झूठे प्रचार के ही सहारे अपना कार्यकाल पूरा कर रही है। प्रदेश में जंगलराज है। महंगाई, बेकारी और भ्रष्टाचार की मार से आम आदमी परेशान है। भाजपा जनरोष से बचने के लिए क्षणिक उत्तेजना वाले मुद्दे उछाल कर अपना बचाव कर रही है। उसकी मंशा सच को छुपाने और झूठ फरेब को बढ़ाने की है।

सच तो यह है कि उत्तर प्रदेश जंगलराज में तब्दील हो गया है। कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। अपराधियों की पौबारह है। सत्ता के संरक्षण में सभी बेखौफ हैं। भाजपा सरकार पूंजीघरानों की पक्षधर है इसलिए उसे गरीबों की हाय की कतई परवाह नहीं है। रोजाना दुष्कर्म की घटनाओं के अलावा लूट, अपहरण और हत्याएं हो रही हैं। पुलिस हिरासत में मौतों पर तो राज्य सरकार को मानवाधिकार आयोग ने न जाने कितनी बार नोटिसें दे चुका है। फर्जी एनकाउंटरों की जांच में पुलिस अफसर तक फंस रहे हैं।

भाजपा सरकार केन्द्र की हो या उत्तर प्रदेश की दोनों विकास के सभी मोर्चों पर विफल हैं। भाजपा राज में हर क्षेत्र में आई गिरावट से देश, प्रदेश पिछड़ता जा रहा है। अर्थव्यवस्था डूब रही है, रूपये की कीमत घटती जा रही है और देश का धन लूटकर लोग विदेश भाग रहे हैं। भाजपा राज की यही उपलब्धियां है।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP Budget 2026: योगी सरकार का बजट, 10 लाख रोजगार और लड़कियों के लिए 1 लाख रुपये सहायता

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार...
spot_imgspot_img