Sunday, February 15, 2026
- Advertisement -

भाजपा का दो दिवसीय केंद्रीय परीक्षण का समापन किया गया

जनवाणी संवाददाता |

स्योहारा: भारतीय जनता पार्टी का दो दिवसीय केंद्रीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण का समापन भाजपा विधायकों द्वारा किया गया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने पर बल दिया गया।

स्योहारा मुरादाबाद मार्ग पर स्थित एक बैंकट हाल में भाजपा का दो दिवसीय केंद्रीय कार्यकर्ता परीक्षण का समापन चांदपुर भाजपा विधायक कमलेश सैनी, धामपुर अशोक कुमार राणा, पूर्व जिलाध्यक्ष राजीव सिसौदिया व मण्डल अध्यक्ष नैपाल सिंह द्वारा किया गया है।

चांदपुर विधायक कमलेश सैनी ने कहा कि कार्यकर्ताओं को मजबूत करने के लिए कैंप का आयोजन किया गया है जिसके माध्यम से कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं को मजबूत करना है।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी है द्वारा लगातार प्रदेश में देश में विकास के कार्य किए जा रहे हैं प्रधानमंत्री में मुख्यमंत्री लगातार लोगों को साथ लेकर काम कर रहे है। भाजपा विधायक अशोक कुमार राणा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा लगातार देश की जनता के हित में कार्य किए जा रहे हैं और जनता तक पार्टी की नीतियों का प्रचार व प्रसार करने हेतु कार्यकर्ताओं को टीम ने प्रशिक्षण दिया गया है।

मंडल अध्यक्ष नैपाल सिंह ने बताया कि दो दिनों तक भाजपा कार्यकर्ताओं को परीक्षण दिया गया। नई उर्जा के साथ आज कार्यक्रम का समापन किया गया है। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह उर्फ राजू अरोड़ा, वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज भटनागर, शहज़ाद, मो.अकरम, अनिल जैन, महेंद्र सिंह, विपिन शर्मा आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: योगी सरकार का बड़ा ऐलान, तीन श्रेणी की पेंशन में बढ़ोतरी, अब मिलेगा 1500 रुपये

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...
spot_imgspot_img