जनवाणी ब्यूरो |
हरिद्वार: शिवालिक नगर में बीते दिनों हुए दोहरे हत्याकांड के खुलासे तथा अपराधियों के पकड़े जाने पर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने खुशी जताई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सेंथिल अबुदई कृष्णराज एस एवं उनकी पूरी टीम को इस अच्छे कार्य पर सम्मानित किया। इस अवसर पर अध्यक्ष नगर पालिका परिषद राजीव शर्मा ने कहा कि अपराधियों के पकड़े जाने से असामजिक तत्वों के होंसले पस्त होंगे तथा स्थानीय वासियों में सुरक्षा का एहसास होगा।
राजीव शर्मा ने कहा कि इस घटना से सबक लेकर स्थानीय लोगों को किसी भी किरायेदारों को रखने से पहले उनका पुलिस सत्यापन अवश्य कराना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिवालिक नगर में नई लाईट लगाने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है तथा शीघ्र ही पुलिस के साथ स्थान चिन्हित कर सभी महत्वपूर्ण जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।

केस का खुलासा होने पर अध्यक्ष राजीव शर्मा ने एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्ण राज एसएसपी क्राइम आयुष अग्रवाल, एसपी सीटी कमलेश उपाध्याय, एसपी देहात स्वपन किशोर, सीओ सिटी सदर पूर्णिमा गर्ग, इंस्पेक्टर रानीपुर मुकेश देव, ज्वालापुर प्रवीण कोश्यारी, हरिद्वार अमरजीत सिंह, कनखल एस एस बिष्ट, हरपाल सिंह, कमल मोहन भंडारी, एसओजी इंचार्ज राजीव चौहान व पुलिस कर्मचारियों को रानीपुर कोतवाली में सम्मानित किया।
इस दौरान व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुनील शर्मा डिंपी, भाजपा मंडल महामंत्री कैलाश भंडारी, वरिष्ठ भाजपा नेता धर्मेंद्र विश्नोई, सभासद रीना तोमर सभासद हरिओम चौहान, अजय मलिक, कोषाध्यक्ष सुनील कौशिक, देवेंद्र चौहान, सुखबीर सिंह, अंशुल शर्मा, अरुण पंडित व पुलिस प्रशासन की टीम मौजूद रही।

