Friday, March 6, 2026
- Advertisement -

दिल्ली जा रहे भाकियू कार्यकर्ताओं ने फ्री कराया टोल प्लाजा

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर रामलीला मैदान में आयोजित दिल्ली महापंचायत में शामिल होने भाकियू कार्यकर्ता और जनपद मेरठ के किसान भाकियू जिलाध्यक्ष डॉ. अनुराग चौधरी के नेतृत्व में सैंकड़ों गाड़ियों, महिंद्रा पिकअप, छोटे हाथी में सवार होकर काशी टोल प्लाजा पर पहुंचे।

इस दौरान युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव टिकैत भी पहुंच गए। कुछ कार्यकर्ताओं और किसानों के इंतजार के लिए भाकियू कार्यकर्ताओं ने मेरठ एक्सप्रेस वे पर बीचों बीच पल्ला बिछा कर किसानों को लेकर गौरव टिकैत भी बैठ गए। इस दौरान किसानों ने हुक्का सुलगा लिया और हाईवे पर ही अपने वाहन खड़े कर दिए। कुछ कार्यकर्ताओं ने टोल प्लाजा की दिल्ली जाने वाली सभी टोल लाइनों पर से बूम हटा दिए, और टोल फ्री करा दिया। जिससे हालत बेकाबू हो गए।

02 17

उसके बाद चौधरी गौरव टिकैत के निर्देश पर जिलाध्यक्ष डॉ. अनुराग चौधरी ने सभी को समझा-बुझा कर अपने साथ लेकर दिल्ली रामलीला ग्राउंड के लिए रवाना हो गए।

01 16

इस दौरान चौधरी गौरव टिकैत, जिलाध्यक्ष डॉ. अनुराग चौधरी, नरेश मवाना, डॉ. हर्ष चाहल, मदनपाल, अनूप, देशपाल, सुनील, अंकुर आखी, मनोज, सत्येंद्र, देवेंद्र, विनोद, अंकित, बबलू सिसौला, सन्नी प्रधान, बिट्टू, विनेश, सत्यपाल, परमोद, नीरज, बंटू, विनय, विपुल, मोहित, कपिल, इकराम आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

बच्चों को भी देना चाहिए सम्मान

सिद्धार्थ ताबिश मेरा बड़ा बेटा इस बात को सुनकर बड़ा...

युद्ध का सीजन बारहों महीना

जो युद्ध के कारोबारी हैं, उनका सीजन बारहों महीना...

मध्य पूर्व के सतत झगड़े के वैश्विक निहितार्थ

मध्यपूर्व जिसे भारत के संदर्भ में पश्चिमी एशिया कहा...

नीतीश युग का अवसान

बिहार की राजनीति लंबे समय से व्यक्तित्व-केन्द्रित और गठबंधन-आधारित...
spot_imgspot_img